Ballia News- बलिया में लगातार दूसरे दिन फायरिंग, जमीनी विवाद में दो सगे भाई घायल !

बलिया डेस्क :  बलिया में एक बार फिर क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। अभी बीते रात हुई कोटेदार की हत्या का मामला सुर्ख़ियों में ही था इसी बीच फेफना थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में शुक्रवार की देर दो पक्ष आमने-सामने हो गया। इस दौरान गोली बारी में दो सगे भाई घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है।

इसकी जानकारी मिलते ही एसपी व एएसपी जिला अस्पताल पहुंच गये। वहीँ पुलिस का कहना है कि गोली नहीं चली है। मामला संदिग्ध है। वहीं, पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है। फेफना थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में राजेंद्र यादव व शुभ नारायण यादव के बीच दीवार जोड़ने को लेकर शुक्रवार की देर शाम विवाद हो गया और दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चलने लगे।

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। इससे कटरिया निवासी रमेश यादव (36) तथा शुभ नारायण यादव (40) पुत्र स्व. श्रीभगवान यादव घायल हो गए। इसके अलावा शांति देवी (50) भी चुटहिल हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गोली नहीं चली है। मारपीट हुई है। दोनों के सिर में गंभीर चोटें हैं। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि बीते रात हल्दी-सहतवार मार्ग के समरथपाह मार्ग पर करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने समरथपाह के कोटेदार लल्लन पाण्डेय को गोली मार कर हत्या कर दी थी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago