बलिया में इस दिन चलाया जाएगा आधार बनवाने का महाअभियान, इन डाकघरों में जाकर करवा सकते हैं अपडेट

बलिया डेस्क : बलिया में नया आधार बनाने हेतु जनपद में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर बलिया में 23 जनवरी 2021 को जनपद में आधार का महा अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

इसके संबंध में डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी एवं सहायक मारुत नन्दन ने बताया कि 23 जनवरी 2021 बलिया जनपद के इन चिन्हित डाकघरों ,प्रधान डाकघर बलिया ,रसड़ा, उप डाकघर बैरिया, बलिया सिटी, भरसर, बिल्थरा रोड ,दलन छपरा, रानीगंज बाजार, कीडी हीरापुर, कोरण्टाडीह, मनियर नगरा रतसड़, में विशेष अभियान चलाकर जनपद में नया आधार बनाया एवं अपडेट किया जाएगा।

नया आधार बनाना एवम अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कराना पूर्णतः निशुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट का 50 रु तथा बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100 रु शुल्क निर्धारित है।जिस व्यक्ति को आधार बनाना या संशोधन कराना होगा वह कोविड-19 से बचाव के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित डाकघरों में जाकर अपना आधार बनवाया संशोधन करा सकते हैं। यह सुविधा प्रातः 8:00 बजे से उपलब्ध रहेगी

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago