बलिया डेस्क : बलिया में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को को हल्दी पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिये बिहार जा रही शराब पकड़ा है । पुलिस ने इस मामले में बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। हर बार की तरह इस बार भी यूपी और बिहार में पंचायत चुनाव नजदीक आते ही जहरीली और अवैध कारोबार परवान चढ़ने लगा है।
पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मीडिया को बताया कि बैरिया पुलिस के नेतृव में अवैध रुप से शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है । जिले के हल्दी थाना के उप निरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दो व्यक्ति एम्बुलेन्स व सुमो गोल्ड में बलिया से अंग्रेजी शराब लेकर हल्दी के रास्ते बिहार जाने वाले हैं।
इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा हल्दी चौराहे पर पहुंच कर चेकिंग किया गया कि तभी बलिया की तरफ से दो वाहन एम्बुलेन्स व सुमो आते दिखायी दिये । पुलिस टीम ने हल्दी चौराहे पर रोककर चेक किया तो वाहनों में भिन्न भिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस ने धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामबाबू राय निवासी सुल्तानपुर , थाना दानापुर जनपद पटना , बिहार तथा पिन्टू कुमार पुत्र रवीन्द्र प्रसाद निवासी मोहल्ला बीबीगंज , थाना दानापुर , जनपद पटना , बिहार को 5 लाख रुपये मूल्य की 49 बोतल व 760 सीसी (फ्रूटी) विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें की बिहार में शराब बंदी के बाद बलिया शराब तस्करों के लिए स्वर्ग बन गया है। बलिया जिले में शराब की खपत के आंकड़े से इसकी सहज ही पुष्टि की जा सकती है । बलिया जिले के रास्ते तस्करी कर व्यापक पैमाने में शराब बिहार ले जाया जा रहा है । जिले का बैरिया क्षेत्र शराब तस्करी का सबसे मुफीद क्षेत्र हो गया है ।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…