Categories: बैरिया

Bairia News- ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारने के बाद घर में घुसा ट्रक, आठ लोग घायल !

बैरिया डेस्क :  बैरिया थाना क्षेत्र के रेवती- बैरिया मार्ग स्थित चकिया- दलपतपुर गांव के बीच शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे रेवती की तरफ से बैरिया की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे स्थित बुचकुन गोंड़ के घर में घुस कर पलट गई।जिससे कुल 8 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे बैरिया एसएचओ संजय त्रिपाठी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनवरसा पहुंचवाया।जहां चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल आधा दर्जन लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।  मिली जानकारी के अनुसार रेवती की तरफ से बैरिया की ओर जा रही खाली ट्रक जिसमें ड्राइवर समेत दो मजदूर सवार थे।

रेवती-बैरिया मार्ग पर चकिया-दलपतपुर के बीच गांव के सामने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को धक्का मारते हुए सड़क किनारे स्थित बुचुकुन गोंड़ के घर में घुस कर पलट गयी।परिणामस्वरूप ट्रक ड्राइवर गुड्डू यादव (40)वर्ष निवासी जहानाबाद,बिहार तथा ट्रक में सवार मजदूर धन जी पासवान (35) वर्ष और नंद लाल चौहान(38) वर्ष निवासी पश्चिम टोला बैरिया समेत अपने दरवाजे पर बैठी देवांती देवी(45) वर्ष पत्नी रमेश राम और प्रियंका (18)वर्ष पुत्री रमेश राम, कबूतरी देवी (35)वर्ष पत्नी लक्ष्मण ,तथाा लक्ष्मण का दो वर्षीय पुत्र प्रिंस तथा तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवरसा पहुंचाया।जहां देवंती और प्रियंका का इलाज चल रहा है। बाकी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। ट्रक के पलटने से जहां रमेश राम की ट्रैक्टर की ट्राली क्षतिग्रस्त हो गई और बुचुकुन गोड का रिहायशी मकान को सामने का हिस्सा गिर गया।वहीं रमेश राम की दो गाय भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago