नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, बिल्थरारोड के लोगों ने किया नमन !

बिल्थरारोड डेस्क :  महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के संस्थापकनेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125 वीं जयंती है। केंद्र सरकार ने उनकी जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

सुबासचन्द बोस की जयन्ती के अवसर पर शनिवार को बेलथरा रोड नगर के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भी नेता जी सुबास चन्द बोस स्मारक स्थल पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत जायसवाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त जायसवाल मंटू ने कहा कि देश के अमर सपूतों की कुर्बानी के बाद देश हमारा आजाद हुआ है। जिसमे नेता जी सुबास चन्द बोस का विशेष योगदान रहा है। आज पूरा देश इन्ही वीर सपूतों के कारण अमन चैन का जीवन जी रहा है।

वक्ताओं ने नेता जी सुबासचन्द बोस के कृतित्व और व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस मौके पर सभासद सुनील कुमार टिंकू, धर्मेन्द्र सोनी, नदीम अहमद, मंटू मल्ल, सुबास चंद जायसवाल, प्रवीण गुप्ता, गुड्डू, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया 

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago