Categories: देश

किसी काम की नहीं मंदिरों में पड़ी संपत्ति, इसे बेच देनी चाहिए- बीजेपी सांसद उदित राज

दिल्ली से बीजेपी सांसद डॉ उदित राज ने देश के मंदिरों की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए एक ट्वीट में कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संपत्तियों को बेच देना चाहिए। इस सलाह के लिए लोगों ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई है।

 

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सांसद डॉ उदित राज ने मंगलवार को एक ट्वीट कर देश के मंदिरों में पड़ी संपत्तियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आखिर देश के मंदिरों में पड़ी संपत्तियां किस काम की हैं।

 

साथ ही उन्होंने ये भी सलाह दी कि लोगों के भले के लिए इन संपत्तियों को बेच दिया जाना चाहिए। उदित राज ने अपने ट्वीट में केरल के बाढ़ पीड़ितों का जिक्र करते हुए लिखा, “केरल के पद्मनाभन, सबरीमाला और गुरुवायुर मंदिरों के सोने और संपत्ति को बेच दिया जाए तो बाढ़ की मार से उबरने के लिए आवश्यक 21 हजार करोड़ रुपये से पांच गुणा ज्यादा रकम जुटेगी। जनता को सड़कों पर निकल कर इसके लिए मांग करनी चाहिए। मंदिरों में पड़ी हुई संपत्ति किस काम की है?”

 

केरल के पद्मनाभ,सबरीमाल और गुरुवायुर मंदिरों के सोने और सम्पत्ति को बेच दिया जाए तो बाढ़ की मार से निकलने के लिए 21 हज़ार करोड़ से पाँच गुणा ज़्यादा है । जनता को सड़कों पर निकल करके माँग करनी चाहिए । मंदिरों में पड़ी हुई सम्पत्ति किस काम की है ?

लेकिन मानवता के भले की नीयत से बीजेपी सांसद द्वारा दी गई यह सलाह कई लोगों को रास नहीं आई। उदित राज की बात से भड़के कई लोग उन्हें टैग करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाने लगे। जिससे सांसद का यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने उनकी नेक सलाह पर पलटवार करते हुए उनसे ये पूछ डाला कि ‘आप मस्जिदों और गिरजाघरों की संपत्तियों के बारे में भी अपने विचार साझा करें।’ वहीं, कुछ ने उन्हें हिंदू विरोधी बताते हुए उन्हें अपनी जमीन-जायदाद भारतीय सेना के कोष में दे देने की सलाह दे डाली।

 

डॉ उदित राज दिल्ली के उत्तरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा वह ऑल इंडिया कन्फेडरेशन ऑफ एससी-एसटी ऑर्गेनाइजेशंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। मंगलवार को आया उनका बयान केरल में बीते दिनों आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद पीड़ितों की मदद में आ रही आर्थिक समस्या को लेकर था। बता दें कि केरल में आई भीषण बाढ़ की वजह से लगभग 400 लोगों की जान चली गई है, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago