बलिया- ATM कार्ड बनाकर महिला से ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोचा

बलिया। जनपद पुलिस को बुधवार को उस समय सफलता मिली जब एक महिला के शिकायत पर पुलिस ने एटीएम बदलकर रूपये निकालने वालें एक व्यक्ति को धर दबोचा। वहीं उनके अन्य पांच साथियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस ने बताया कि विगत 11 अगस्त को गीता देवी पत्नी शिव कुमार दुबे ने पुलिस में शिकायत कराया। बताया कि ATM से रुपये निकालने के दौरान अनूप कुमार सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी बबुआ थाना जलालपुर छपरा बिहार ने अपने साथी 1- जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ बाबा पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मुखरेरा थाना माँझी छपरा बिहार 2- संतोष कुमार सिंह पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह निवासी मुखरेरा थाना माँझी छपरा बिहार 3- सुरेंद्र सिंह पुत्र अज्ञान 4- अरविंद कुमार सिंह पुत्र जयराम सिंह निवासी मुखरेरा थाना माँझी छपरा बिहार द्वारा सहयोग करने का झांसा देकर के ATM बदल लिया गया गीता देवी की सूचना पर अनूप कुमार सिंह को पकड़ा गया व पूछ-ताछ की गयी।

 

उसने बताया कि वे अपने साथियों के साथ कदम चौराहा बलिया -सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज बलिया – राजधानी रोड ATM बलिया – पंजाब नेशनल बैंक कुंवर सिंह चौराहा आदि स्थानों पर स्थित ATM से धोखाधड़ी करके पैसा निकाला गया है।

 

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0स0- 370/18 धारा 397,420 भादवि व 66 डी.आई एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पकड़े गये अभियुक्त को अनावरित हुए अन्य मुकदमों में भी चालान न्यायालय किया गया अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago