बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के अराजीमाफी सागरपाली गांव में बुधवार की दोपहर करेंट की जद में आने से एक राजमिस्त्री व एक मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां रोते-रोते परिजनों का बुराहाल था।
जानकारी के अनुसार अराजीमाफी सागरपाली में एक नये भवन का निर्माण किया जा रहा था। जहां अराजीमाफी सागरपाली निवासी रामजी गोंड उर्फ धन्नू (20) पुत्र राजाराम एवं मुन्ना गोंड (45) पुत्र सत्यनारायण गोंड नीव का बेस खड़ा कर रहे थे।
इसीबीच बेस का छड़ असंतुलित बगल से जा रहे विद्युत तार पर सट गया, जिसकी जद में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों की जब इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…