Connect with us

बलिया स्पेशल

….तो इसलिए बलिया को याद आएंगे एसपी डॉ.विपिन टाडा

Published

on

बलिया जिले के फायर ब्राण्ड एसपी विपिन टाडा का गोरखपुर ट्रांसफर हो गया है। बलिया में अपने 8 महीने के कार्यकाल में एसपी विपिन ने फरियादियों के लिए बहुत कुछ किया। लचर कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया। उनके ट्रांसफर के बाद बलिया के लोग दुखी हैं।

विपिन के सख्त रवैए से खौफ में रहते हैं अपराधी–  2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की फिर वे प्रशासनिक सेवा में आ गए। वह अपने सख्त रवैए के लिए जाने जाते हैं। डॉक्टर विपिन ताडा ईनामी बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजने और जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने के उत्कृष्ट कार्याें के लिए सम्मानित भी किए जा चुके हैं। बलिया में उनके रहते पुलिस का खौफ बना रहा। अपराधी जिला छोड़कर भागने लगे। विपिन टाडा अस्पताल में चिकित्साधिकारी भी कर चुके हैं ऐसे में वह आम जनता की परेशानियों को बखूबी जानते हैं। जिसको लेकर उन्होंने बलिया में खूब काम किया।

डॉक्टर से अफसर बनने का दिलचस्प सफर- 12वीं में 62 फीसदी अंक हासिल करने के बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का लक्ष्य रखा।पहले प्रयास में 2002 में एमबीबीएस के लिए सलेक्ट हो गए। इसके बाद राजस्थान के एक गांव में सरकारी अस्पताल में चिकित्साधिकारी बन गए। वहां आठ महीने तक रहे। तब उन्हें लगा कि डॉक्टर बनकर चंद मरीजों की सेवा की जा सकती है, लेकिन सिविल सेवा में रहकर बहुत से लोगों की सेवा का मौका मिलता है। उन्होंने इसी नजरिये से सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी। 2011 में भारतीय पुलिस सेवा के लिए उनका सलेक्शन हो गया था। विपिन टाडा स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखते हैं। उन्हें साइकलिंग का बहुत शौक है। वह कई बार शाम में साइकलिंग करते देखे गए हैं।

जानिए कौन हैं बलिया के नए SP बलिया– निवर्तमान एसपी डॉ विपिन टाडा गोरखपुर के एसपी बनाए गए हैं वहीं जिले में नए एसपी बनाए गए हैं राजकरन नय्यर। राकरन भी काफी सख्त मिजाज़ के हैं। बताया जाता है कि जौनपुर में एसपी रहने के दौरान राज कुमार नय्यर, भेष बदल कर बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच गए और नौबत ये आई की थानाध्यक्ष को सस्पेंड करना पड़ा।

वहीं एसपी विपिन टाडा के ट्रांसफर के बाद से राजनैतिक सरगर्मी भी तेज हो गई हैं। उनके ट्रांसफर को कई लोग राजनैतिक भावना से हुई कार्यवाही बता रहे हैं। दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में 6 फ़र्ज़ी मतदाता पकड़े गए थे। इसके अलावा खबर सामने आई कि भाजपा नेता एसपी आवास गए थे। लेकिन एसपी उनसे मिले नहीं। तब से ही चर्चाएं तेज थी कि बलिया के एसपी का तबादला हो जाएगा। हालाँकि उनके SSP गोरखपुर बनने के बाद सारे कयास पर विराम लग गया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!