Connect with us

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड से छह अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, बना रहे थे डकैती की योजना

Published

on

बेल्थरा रोड से छह अन्तर्राज्यीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, बना रहे थे डकैती की योजना।

गुरूवार को थाना उभांव पुलिस ने बेल्थरा रोड स्थित के नजदीक छह अन्तर्राज्यीय अपराधियों को पकड़ लिया। इनमें चार पुरूष और दो महिला अपराधी शामिल हैं। मौके पर अपराधियों के पास से 54,000 रुपए नगद, तीन चाकू और चोरी किए गए पांच फोन बरामद किए गए। थाना उभांव के एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने इन अपराधियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक सभी छह अपराधी अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके खिलाफ इससे पहले कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। आज पुलिस ने इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ये लोग गोरखपुर में एक किराए के मकान में पिछले एक साल से रहते है। गोरखपुर से ही ट्रेन और बस से दूसरे जनपदों में जाकर फेरी करके सामान बेचते हैं। इसी दौरान ये लोग दुकानों और अन्य जगहों पर चोरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि इसी गिरोह के लोगों ने बीते महीने की दो तारिख को बेल्थरा रोड तहसील के पास खड़े मोटर साइकिल की डिग्गी से 45000 रुपए चोरी किया था। उसके बाद सात तारिख को आजाद चौक, गोरखपुर के पास इण्डियन बैंक पर खड़ी मोटर साइकिल की डिग्गी से 40000 रुपए चोरी किया। फिर चौबीस तारिख को देवरिया से साइकिल में टंगे झोले में रखे कुल 30000 रुपए की चोरी की थी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा, उप निरीक्षक संजय सरोज, उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक राघवराम यादव, सर्विलांस टीम के शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव और राकेश यादव, एसओजी टीम के अनूप सिंह और अतुल सिंह शामिल थे। एसओजी और सर्विलांस टीम ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है वे सभी मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ के रहने वाले हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को जिला अदालत ले जाया जा रहा है। इनमें शालू, अमन, कालू, राज, मंदाकिनी और अंजली शामिल हैं।

गौरतलब है कि बलिया के पुलिस अधिक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस की टीम जिले में जगह-जगह अपराधियों की धर-पकड़ कर रही है। बलिया में इस तरह के गिरोह काफी समय से सक्रिय हैं जो आए दिन लोगों का पैसा उड़ा देते हैं। अब इन सब पर लगाम कसने के लिए पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश कर रही है।

 

बेल्थरा रोड

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू राम के कामकाज से आप कितने संतुष्ट हैं, उन्हें दोबारा टिकट मिलना चाहिए या नहीं, और अगली बार किस दल व किस चेहरे को मौका मिले? अपनी राय बलिया ख़बर के इस सर्वे में दर्ज करें

Continue Reading

बेल्थरा रोड

Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा

Published

on

नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।

आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।

आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।

Continue Reading

बेल्थरा रोड

बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल

Published

on

बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।

कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!