नामांकन में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने दिखाई अपनी सियासी ताकत!

बलिया। उत्तरप्रदेश में चुनावी दंगल में सभी दिग्गज अपनी ताकत झोंक रहे हैं। बलिया में भी आज नामांकन के तीसरे दिन सिकन्दरपुर से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक संजय यादव ने सियासी दम दिखाया। उन्होंने हजारों सर्मथकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों ने संजय यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। और संजय यादव ने विपक्ष पर हमला बोला साथ ही बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।

सिकंदरपुर सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने पहुंचे संजय यादव के साथ हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। जिन्होंने संजय यादव के समर्थन में नारेबाजी कर उनका हौसला अफजाई किया। नामांकन दाखिल करने के बाद संजय यादव ने कहा कि सभी वर्ग के लोग बीजेपी के साथ हैं। विपक्ष के लोगों को जनता बखूबी जानती है। विधानसभा चुनाव में नतीजा देखने को भी मिलेगा। और भारी बहूमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।

सिकंदरपुर में कड़ा मुकाबला- बता दें सिकंदरपुर में एक बार फिर काटे की टक्कर होने वाली है। सपा से पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी मैदान में हैं। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संजय यादव ने मोहम्मद रिजवी को भारी बहुमत से हराया था। वहीं एक बार फिर विकासकार्यों के दम पर निर्वतमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी संजय यादव जीत का दावा कर रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago