सिकंदरपुर
नामांकन में सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने दिखाई अपनी सियासी ताकत!
बलिया। उत्तरप्रदेश में चुनावी दंगल में सभी दिग्गज अपनी ताकत झोंक रहे हैं। बलिया में भी आज नामांकन के तीसरे दिन सिकन्दरपुर से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक संजय यादव ने सियासी दम दिखाया। उन्होंने हजारों सर्मथकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान समर्थकों ने संजय यादव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। और संजय यादव ने विपक्ष पर हमला बोला साथ ही बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया।
सिकंदरपुर सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने पहुंचे संजय यादव के साथ हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद थी। जिन्होंने संजय यादव के समर्थन में नारेबाजी कर उनका हौसला अफजाई किया। नामांकन दाखिल करने के बाद संजय यादव ने कहा कि सभी वर्ग के लोग बीजेपी के साथ हैं। विपक्ष के लोगों को जनता बखूबी जानती है। विधानसभा चुनाव में नतीजा देखने को भी मिलेगा। और भारी बहूमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।
सिकंदरपुर में कड़ा मुकाबला- बता दें सिकंदरपुर में एक बार फिर काटे की टक्कर होने वाली है। सपा से पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी मैदान में हैं। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संजय यादव ने मोहम्मद रिजवी को भारी बहुमत से हराया था। वहीं एक बार फिर विकासकार्यों के दम पर निर्वतमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी संजय यादव जीत का दावा कर रहे हैं।
सिकंदरपुर
सिकन्दरपुर चाकूबाजी मामला- आरोपी युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से किया इंकार
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया था। अब इस मामले में नई अपडेट सामने आई है। पुलिस ने जिस युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था, अब उस युवक ने वीडियो बनाकर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार कर दिया है।
युवक अभिषेक राय का कहना है कि मैं पुलिस से गुहार लगा रहा हूं कि मैं दिल्ली में हूं। मुझ पर आर्यन राय पर हमले का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मेरे पिता को पुलिस ने जेल में बंद कर दिया है। इस मामले में सही से जांच होनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था, वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेज दिया गया। घाल के पिता ने आरोप लगाया था कि उनके और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। इस मामले में अभिषेक राय पर जानलेवा हमला कराने के आरोप लगाए गए थे। अब अभिषक ने वीडियो जारी कर कहा है कि मैं दिल्ली में AGRISENSE LANDSCAPE PRIVATE LIMITED में ड्यूटी कर रहा हूं। मेरे बड़े पिता जी पर राजनैतिक रंजिश में फर्जी FIR दर्ज की गई है और उन्हें जेल में बंद किया गया है। पुलिस उन्हें बार-बार परेशान कर रही है।
सिकंदरपुर
बलिया में नाबालिग युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी
बलिया के सिकन्दरपुर में युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रवार गांव के रहने वाले आर्यन कुमार घर से दूध लेने निकले थे तभी आधा दर्जन हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के रुद्रवार गांव निवासी 14 वर्षीय आर्यन कुमार राय रविवार की सुबह 8:30बजे घर से दूध लेने के लिए गांव में जा रहा था वह जैसे ही गांव स्थित अपने डेरे के पास पहुंचा कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर उसके डेरे के बगल में रह रहे पटटीदारों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायल के बड़े पिता रत्नेश राय नें बताया है कि मुझे इस घटना की फोन पर सूचना मिली थी जब मैं वहाँ पहुच तो मेरा भतीजा घायलवस्था में खून से लतपथ पड़ा था,
और आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। हम लोग तत्काल उसे घायल अवस्था में निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले आए, क्षेत्राधिकार ने कार्रवाई का आश्वाशन दिया है।
रत्नेश राय ने बताया है कि मेरे और विपक्षी के बीच सार्वजनिक रास्ते को लेकर 1 महीने पहले विवाद हुआ था जिसमें विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।
featured
सिकदंरपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन आज, राज्यमंत्री होंगी शामिल !
बलिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सिकंदरपुर विधानसभा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन कस्बा अंतर्गत गांधी इंटर कालेज के मैदान में 28अक्टूबर यानी आज 10 बजे दिन में किया जाएगा ।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं के लिए किए गए भाजपा के कार्यों को गिनाया और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी करने की बात समझायी जाएगी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय होंगे। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष संजय यादव, बांसडीह विधायिका केतकी सिंह ,सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सुनीता श्रीवास्तव,महिला जिलाध्यक्ष निशु पांडेय समेत आदि दिग्गज उपस्थित रहेंगे।

इसी क्रम में शुक्रवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव नें कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इसको लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में भारी जनसंख्या में महिलाओं का आगमन होना है। हमारी पूरी तैयार कार्यक्रम को लेकर हो गई है। इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में काफी जोश है। मैं जिले के सभी सम्मानित बहनों से अपील करता हूँ कि इस कार्यक्रम में शामिल हो कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 day agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश2 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured1 week agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


