फेफना से संग्राम यादव ने किया नामांकन, अंबिका चौधरी की मौजूदगी ने लगाया सारे कयासों पर लगाम

समाजवादी पार्टी ने बलिया के फेफना विधानसभा सीट से संग्राम सिंह यादव को टिकट दिया है। संग्राम सिंह यादव ने फेफना विधानसभा सीट से आज सपा के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के मौके पर संग्राम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी के पुराने नेता अंबिका चौधरी, बंसीधर यादव भी मौजूद थे। नामांकन में अंबिका चौधरी संग्राम सिंह यादव ने अपने पूरे सियासी ताकत का प्रदर्शन किया।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अंबिका चौधरी ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी। फेफना से भारी मतों से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संग्राम सिंह यादव चुनाव जीतेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि “कोई कितना भी ताकत लगा ले लेकिन इस बार फेफना विधानसभा क्षेत्र में सपा का परचम लहराएगा।” अंबिका चौधरी के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी से उनके थोड़ी बहुत नाराजगी और संग्राम सिंह यादव को लेकर पूरे मन से समर्थन न देने के कयासों पर पूर्ण विराम लग गया।

बता दें कि सियासी हलकों में यह चर्चा थी कि अंबिका चौधरी खुद फेफना विधानसभा सीट से 2022 का चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन सपा के शीर्ष नेतृत्व ने संग्राम सिंह यादव पर भरोसा जताया और उन्हें टिकट दे दिया। चर्चा थी कि अंबिका चौधरी इसे लेकर थोड़े बहुत नाराज चल रहे हैं। हालांकि उनकी नाराजगी पार्टी के स्तर पर नहीं लेकिन संग्राम सिंह यादव के स्तर पर बताई जा रही थी। लेकिन आज जब नामांकन के दौरान संग्राम सिंह यादव के साथ अपनी पूरी ताकत से अंबिका चौधरी मौजूद रहे तो इन सियासी चर्चाओं पर विराम चिन्ह लग गया।

फेफना से सपा के संग्राम सिंह यादव के सामने भाजपा के उपेंद्र तिवारी चुनावी मैदान में हैं। बलिया में 3 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। तब पता चलेगा कि अंबिका चौधरी के दावों में कितना दम है? फेफना विधानसभा सीट से एक बार फिर भाजपा के उपेंद्र तिवारी को जीत मिलती है या संग्राम सिंह यादव अपने चुनावी जीत के सूखे को खत्म करने में कामयाब होते हैं?

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago