featured
गांव के बच्चों की पढ़ाई न छूटे इसलिए 50 गांंवों में पुस्तकालय खोलेंगे IRS शशांक शेखर सिंह
यूपीएससी की परीक्षा में सफल होकर IRS बने शशांक शेखर सिंह बच्चों के लिए प्रेरणा तो हैं ही साथ ही वे बच्चों के सपनों को पंख देने के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। शशांक ने खुद पढ़ाई कर इतना बड़ा मुकाम हासिल किया लिहाजा अब वह बच्चों की पढ़ाई की जरुरतों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं। इसी बीच डॉक्टर ब्रह्म प्रकाश सिंह मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय व्याख्यानमाला के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में बलिया के गोंहिया छपरा निवासी भारतीय आयकर सेवा के अधिकारी शशांक शेखर सिंह ने शिरकत की। सिविल सेवा में कार्यरत शशांक इस कार्यक्रम में बच्चों के गुरु बने और उन्होंने बच्चों को सफलता का गुरुमंत्र दिया। उन्होंने बच्चों को बलिया के ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालयों की बृहद सरंचना की कार्ययोजना के बारे में बताया।
कोरोनाकाल में जरुरतमंद बच्चों को उपलब्ध कराई पुस्तकें, अब 50 गांवों में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य- अधिकारी शशांक ने कोरोना काल में देश भर के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई एवं बताया कि बलिया के किसी विद्यार्थी की जरूरत हो तो संपर्क कर सकते है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि अगले साल 50 गांवों में पुस्तकालय खोलने का लक्ष्य है। आईआरएस शशांक ने बच्चों को कामयाबी का मंत्र बताते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। वहीं दूसरे सत्र में भारत सरकार के कृषि मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ सत्येंद्र कुमार
सिंह ने लोगों को भारत सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं बकरी पालन द्वारा आय बढ़ाने के उपाय की भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बलिया के लिए कृषि आधारित कार्यशाला के आयोजन में हर संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। इसके साथ ही अगले सत्र में बलिया के बिगहि निवासी मेजर पियूष मिश्रा ने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया एवं कहा कि अनवरत मेहनत ही सफलता की एक मात्र कुंजी है। बलिया निवासी मंदसौर में जिला न्यायाधीश, समीर मिश्रा ने न्यायिक क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं के बारे में विस्तार
से बताया। उन्होंने सोसाइटी को न्यायिक कार्यशाला का आयोजन करने का सुझाव दिया। अंतिम व्यख्यान के रूप में लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के निदेशक सिद्धनाथ उपाध्याय ने देश में होने वाले कानून से सम्बंधित प्रवेश परीक्षाओं में बारे में विस्तार से जानकारी दी। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज जोन के आईजी कवींद्र प्रताप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अजीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे। के पी सिंह जी ने सोसाइटी एवं सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं यह विश्वास दिलाया कि समाज के ऐसे किसी भी कार्य में
उनका हमेशा योगदान रहेगा। विशिष्ट अतिथि अजित प्रताप सिंह जी ने बताया कि गाँव समाज की सेवा करने का अवसर मिलना बहुत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत मे सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ प्रेम प्रकाश सिंह जी ने सभी अतिथिगणों, वक्ताओं एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया एवं अगले वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
featured
बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच “नव आरंभ विदाई समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। बीए चतुर्थ व एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने अपने सीनियर्स (बीए VI व एमए IV सेमेस्टर) को यादगार विदाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजि० तुषारनंद ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

प्राचार्य डॉ० अंगद प्रसाद गुप्त ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं सीनियर छात्रों ने गुरुजनों को अंगवस्त्र भेंट कर आभार जताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत, नृत्य, भजन और कविता ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए सफर के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा देते हैं।

समारोह में महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि संचालन बृजेश गुप्ता, अंकिता और सलोनी ने संयुक्त रूप से किया।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले आदित्य कृष्ण तिवारी को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व पुष्प भेंट कर सम्मानित करते हुए उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर आदित्य के पिता अशोक तिवारी, अरुण तिवारी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद, प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह, अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा समेत अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने आदित्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में केसरी नंदन त्रिपाठी (पूर्व चेयरमैन) तथा अमरजीत सिंह (चेयरमैन, नगर पंचायत चितबड़ागांव) भी उपस्थित रहे। उन्होंने आदित्य कृष्ण तिवारी को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा


