Uncategorized
शादी के लिए बेहतरीन औरत कौन है , हज़रत अली रज़ि० फरमाते है…
अस्सलामोअलैकुम भाइयों और बहनों आज हम आपको बताएंगे कि इस्लाम में किस तरह की औरतों से शादी करने के लिए कहा गया है निकाह एक सुन्नत है हज़रत मोहम्मद सल्ला० ने फ़रमाया लड़के और लड़किओं की सही वक़्त पर निकाह करवा देना चाहिए ताकि जिनाह से बच सके, लेकिन आज कल लोगो का विचार बदल रहा है इस्लाम में हुक्म है की सुन्नत तरीके से निकाह होना चाहिए और वलीमे को अपने हैसियत के हिसाब से धूम धाम से मानाने का हुक्म है .

दोस्तों आज हम बात करेंगे निकाह के लिए बेहतरीन औरत कोनसी है जो दुनिया और इस्लाम दोनों लेहाज़ से बेहतर हो आज कल देखने को मिलता है ज़यादा घरो में औरत की दीनदारी में कमी होने की वजह से घर टूट जाता है लड़ाई झगड़ा होने लगता है शौहर बीवी के लिए अपने माँ बाप को छोड़ देता है उनसे अलग रहने लगता है इसी लिए कहा गया है की निकाह उसी औरत से करो जो दीनदार हो जिसकी रूह खूबसूरत हो ,

एक दिन एक आदमी हजरत अली रजि अल्लाहु अन्हो के पास आया और उसने उनसे पूछा हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु ने फरमाया इस जमीन पर दो तरह की औरतें रहती है – एक वह जो अपनी अदाओं को खूबसूरत बनाती हैं और दुसरी वो जो अपने किरदार को खूबसूरत बनाती है जो अपनी अदाओं को खूबसूरत बनाती हैं वह तुम्हें पसंद आएंगी। जो औरत अपने किरदार को खूबसूरत बनाए वह तुम्हारी औलाद को पसंद आएगी ऐसे में तुम याद रखना की शादी करते वक्त अपनी बीवी न ढूंढे अपने बच्चों की मां ढूढों।

मैंने अल्लाह के महबूब हुजूर सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम से सुना की औरत के किरदार की झलक उसकी औलाद में पाई जाएगी। तुम आज अपने लिए जो भी बीवी चुनोगे उसका किरदार अपनी औलाद में पाओगे और वह तुम्हारे लिए सद्का-आ-ए ज़ारिया है।अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने फरमाया औरत वो लाओ जो दीनदार हो जो तुम्हारी नस्लो को चलासके।मर्द में दीन होता है तो तुमतक रहता है औरत में दीन होता है तो तुम्हारी नस्लो तक पहोचता है।अल्लाह ताला से हमेशा दीनदार औरत की तलब करना चाहिए।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





