Connect with us

बलिया स्पेशल

आ’ज़ादी के 72 साल बाद भी देश की बड़ी आ’बा’दी को नहीं मिला उसका हक़!

Published

on

बलिया डेस्क: जिले की सुप्रसिद्ध सामाजिक सँस्था डा० अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसाइटी असनवार की सँस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती अनुरागी देवी की छँठवी पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाँउडेशन ( रापा फाँउडेशन ) पर मनायी गयी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए राम इकबाल सिंह( पूर्व विधायक ) ने कहा कि आजादी के 72 साल बीतने के बावजूद आज भी देश की एक बहुत बडी आबादी अपने मौलिक अधिकारों से वँचित है। समाज मे पुरुष वर्ग की पितृसत्तात्मक सोच के चलते जहाँ एक तरफ देश की आधी आबादी कही जाने वाली महिला वर्ग अपने बहुत सारे अधिकारों से वँचित है , वहीं पर दुसरी तरफ मुट्ठी भर लोगों की अति अमीरी के वजह से एक बहुत बडे वर्ग को

रोटी , कपड़ा और मकान के लिए बुरी तरह तरसना पडता है ।जरूरत से बहुत कम आमदनी पाकर करोड़ों लोग दवाई , पढाई ,बिजली , पानी और शौचालय का खर्च भी नहीं उठा पाते है ।आर्थिक कमजोरी के चलते लाखो बच्चे अशिक्षित रह जा रहे है और मजबूरन बाल मजदूरी मे लग जा रहे है ।आर्थिक ,सामाजिक ,राजनैतिक , धार्मिक, साम्प्रदायिक और लैंगिक आदि कारणों से वँचित होकर समाज में हाशिये का जीवन जी रहे है ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए जिला रोजगार सेवक सँघ बलिया के अध्यक्ष जमाल अख्तर ने कहा कि हर मानव को बुनियादी सुविधाओं से लैस होना उनका मौलिक अधिकार है, किन्तु सामाजिक एवं आर्थिक गैर बराबरी के चलते देश मे आज भी करोड़ों लोग दोयम दर्जे का अपना जीवन जीने को अभिशप्त है ।कुछ अपवादों को छोड दिया जाये तो शासक वर्ग आम आदमी के प्रति जबाबदेह नहीं है ।

विगत दो दशकों में करीब डेढ लाख से ज्यादे किसानों ने खुदकुशी की है। रोज घोटाले बढते जा रहे है।आदिवासियों को जल , जँगल और जमीन से बेदखल किया जा रहा है।किसान , युवा और ग्रामीण वँचित तबको मे शामिल होते जा रहे है ।यानि कि एक बहुत बडी आबादी आज भी अपने हक हकूक से वँचित है, जिस पर आज गम्भीरता से विचार करने की जरुरत है ।


अपने अध्यक्षीयव सम्बोधन मे जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी गोपाल सिंह ने कहा कि यदि भारत मे एक भी वँचित व्यक्ति अपने अधिकारों से वँचित है तो समझिये की भारत विकसित राष्ट्र नहीं हो सकता है ।यदि भारत को दुनिया के स्तर पर विकसित देशो मे शामिल करना है तो समाज के सभी लोगों को समानता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करना होगा ।तब कहीं जाकर समाज के वँचित समाज के लोग सशक्त हो पायेंगे ।

वँचितो का सशक्तिकरण ही श्रीमती अनुरागी देवी के प्रति सच्ची श्रँद्धाजली होगी । इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाग लेने वालो मे सर्व श्री धन्नजय सिंह बिसेन ( प्रदेश सचिव , समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश ) प्रधान सँघ के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव , जनवादी प्रधान सँघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवध यादव , पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण कुमार एडवोकेट , युवा काँग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष पाँडेय ” कालू ” ,

प्राथमिक शिक्षक सँघ गडवार के ब्लाक अध्यक्ष अँजनी कुमार मुकुल , टैली फिल्म के अभिनेता शाहनवाज खान , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ब्लाक मँत्री कामरेड विक्रमा सिंह , ओमप्रकाश शर्मा ( पत्रकार हिन्दुस्तान) श्रीनिवास जोशी पत्रकार, पायनियर, मुन्नु राम , रामाधार मास्टर प्रधान गण , मनोज कुमार पासवान पूर्व प्रधान , बहुजन समाज पार्टी के विसर्जन राम , सुरेन्द्र

राम , बच्चा नन्द प्रसाद , अखिलेश भारती , समाजसेवी राणा सिंह , कमलाकर पाँडेय , समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन यादव , व्यापार मँडल चोगडा के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता , समाजसेवी अजीत राजभर , आशुतोष कुमार ” राहुल ” , एस.के . रँजन , अजीत कुमार , ,सँदीप यादव , सुनील कुमार यादव राजू सिंह

विजेन्दर शर्मा , चन्दन पाँडेय आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।अन्त मे आयोजक सँस्था राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाउंडेशन ,( रापा फाँउडेशन ) के अध्यक्ष एवं श्रीमती अनुरागी देवी के छोटे पुत्र जयराम अनुरागी ने सभी आगुन्तको के प्रति आभार प्रकट करते धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!