Uncategorized
बलिया में 6 अगस्त से 31 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144 , जानें वजह
बलिया। जनपद में उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज प्रशिक्षित स्नातक और प्रवक्ता विषयों की लिखित परीक्षा 7 अगस्त, 8 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 06 अगस्त, जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अगस्त व अन्य परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। परीक्षाओं को सुचारू और शान्तिपूर्ण ढंग से नकल विहीन सम्पादित कराए जाने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आस-पास और जनपद सीमा के भीतर निवास करने वाले और आने जाने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए 06 अगस्त से 31 अगस्त तक धारा 144 लागू की गई है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट रामआसरे ने बताया कि प्रतिबन्धित/निषिद्ध उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति/व्यक्ति समूह अस्त्र, शस्त्र, लाठी, डण्डा लेकर भ्रमण नहीं करेगा। उक्त क्षेत्र में सौ मीटर के दायर में फोटो स्टेट मशीन की दुकाने, कॉमन सर्विस सेन्टर जनसेवा केन्द्र, साइवर कैफे आदि उक्त अवधि में परीक्षा की तिथियों को प्रात: 05 बजे से सायं 06 बजे तक बन्द रहेगी। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र/मूल्यांकन केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन, नोट बुक, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स/डिवाइस या अन्य कोई ऐसी सामग्री जिससे परीक्षा केन्द्र/मूल्यांकन केन्द्र में व्यवधान
उत्पन्न हो न तो लेकर आयेगा और न ही लेकर परीक्षा केन्द्र/मूल्यांकन केन्द्र में बैठेगा। परीक्षा केन्द्र/मूल्यांकन केन्द्र के दो सौ मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति/व्यक्ति समूह/राजनीतिक दल ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग परीक्षा अवधि प्रात: 05 बजे से सायं 06 बजे तक बन्द रहेगी। कोई भी व्यक्ति/व्यक्ति समूह/परीक्षार्थी जो किसी सक्षम अधिकारी और केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा अधिकृत नहीं किया गया है, परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक/मूल्यांकन केन्द्र में प्रवेश नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति/व्यक्ति समूह प्रश्नपत्रों के प्रकटन का प्रयास नहीं करेगा।
उत्तर-पुस्तिकाओं की किसी भी दशा में अदला-बदली नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया, वाटसएप, फेसबुक के माध्यम से परीक्षा के सम्बन्ध में अफवाहें आदि फैलाने पर पूर्णतया: प्रतिबन्ध रहेगा। सीसीटीवी फूटेज रिकार्डिग सुरक्षित रखी जायेगी। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय दंड विधान की धारा-188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





