बलिया में 20 नवम्बर को सभी मतदेय स्थलों पर द्वितीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जन सामान्य से दावे और आपत्तियों या फार्म- 6,7 व 8 प्राप्त किए जाएंगे।
अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं की सुविधा के लिए यह कैंप लगाए जाएंगे।
इस दौरान समस्त बीएलओ अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे। उच्चाधिकारी भी लगातार भ्रमण करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक संगठनों और समाजसेवी संगठनों से अपील की है, जो लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी दें।
जो नवयुवक-युवतियां 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु प्राप्त कर चुके हैं, पर उनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है, वह जल्द से जल्द अपना नाम शामिल कराएं और मतदाताओं के नाम अपमार्जित करने में सहयोग दें।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…