Categories: बलिया

बलिया में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए सर्वे का काम शुरु

बलिया में मेडिकल कॉलेज को लेकर कवायदें तेज हो गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब से मेडिकल कॉलेज बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, तबसे ही प्रशासन लगातार सक्रिय हो गया है।आज से मेडिकल कॉलेज के लिए सर्वे का काम शुरु होने जा रहा है। शासन के द्वारा गठित सात सदस्यीय समिति जिला कारागार की जमीन का अवलोकन करेगी, एक रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय को सौंपा जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के लिए गाजीपुर मेडिकल कालेज के उप प्राचार्य व एनाटोमी विभाग के अध्यक्ष डा. नीरज पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मिलकर काम करेंगे। वहीं शासन के द्वारा समिति गठित की गई है। जिसके अध्यक्ष लखनऊ के डॉक्टर एनसी प्रजापति बनाए गए हैं।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार और मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉक्टर दिवाकर सिंह व कंसल्टेंट कंपनी के प्रतिनिधि भी इसके सदस्य है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर प्रशांत नायक को सदस्य नामित किया गया है। प्रशासन जिला अस्पताल, जिला कारागार व राजकीय इंटर कालेज की जमीन पर संभावनाओं की तलाश कर रहा है। इसके लिए अदाणी ग्रुप की टीम भी दौरा कर चुकी है। गाजीपुर मेडिकल कॉलेज उप प्रधानाचार्य डॉक्टर नीरज पांडेय का कहना है कि शासन से बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के लिए जिला कारागार की जमीन का सर्वे करने का निर्देश मिला है। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय द्वारा टीम बनाई गई है। सब लोग मिलकर काम करेंगे।बलिया सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए महानिदेशालय के निर्देशानुसार कार्य किया जाएगा। सबसे पहले सर्वे का कार्य किया जाना है। इसके लिए गठित समिति रिपोर्ट तैयार करेगी। इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago