बलियाः गाजीपुर के अमृतांशु ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा-2022 में कामयाबी हासिल की है। अमृतांशु ने अपने पहले प्रयास में ही मेहनत और लगन के दम पर परीक्षा पास की है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार के लोगों में हर्ष का माहौल है।
बता दें कि अमृतांशु के पिता प्रथमेश सिंह सहायक अध्यापक हैं, जबकि मां रंजना सिंह गृहणी हैं। पिता प्रथमेश पहले खुद भी सेना में तैनात थे। सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक बने। वह रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय सरदिलपुर पर शिक्षक के रुप में पदस्थ रहे, अब गाजीपुर के बाराचंवर ब्लॉक में तैनात है। सहायक अध्यापक प्रथमेश सिंह मूल रुप से गाजीपुर सिंगरा कासिमाबाद के रहने वाले हैं।
बचपन से ही अमृतांशु पढ़ाई में अव्वल रहे। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय मऊ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा क्रमशः 77 व 85 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण की। अमृतांशु का सपना शुरू से ही सैन्य अफसर बनने का रहा है। उन्हें बचपन से ही सैना में जाना था। इसे मानकर उन्होंने तैयार शुरु की। और मेहनत के दम पर परीक्षा उत्तीर्ण की।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…