Categories: बलिया

युवाओं को मिलेगी नौकरी, बलिया में इस तारीख को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बलिया में 21 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें कई कंपनियां आने वाली हैं। रोजगार मेले में युवाओं को 10 से 15 हजार प्रतिमाह मानदेय वाली नौकरी मिल सकेंगी।

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आशुतोष प्रसाद ने बताया है कि मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार मेला दिवस के अवसर पर दिनांक 21 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में रोजगार मेला आयोजित होगा।आईटीआई सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज मोहाली, बोन इण्डिया प्रा०लि० नोएडा, धुत ट्रान्समिशन मानसेर गुडगांव, बेस्ट कुकी आटो मोटिव प्रा०लि० बिलासपुर हरियाणा जैसे कंपनियां आएंगी और युवाओं को नौकरी देंगी।

मेले में 18 से 35 साल तक के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागी आई०टी०आई० उत्तीर्ण, फिटर टर्नर विधुत, इलेक्ट्रॉनिक्स किसी भी व्यवसाय से उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, हाई स्कूल इंटर व स्नातक एवं कौशल विकास मिशन से उत्तीर्ण होना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago