Categories: बलिया

CSIR Result-बलिया के होनहारों का अच्छा प्रदर्शन, अरुष ने 61वीं तो अनामिका ने हासिल की 102वीं रैंक

बलिया। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) CSIR NET Result 2022 का परिणाम जारी कर चुका है। जिसमें बलिया जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। बलिया के अरुष सिंह ने पहली बार में ही 61वीं जबकि अनामिका दुबे ने दूसरी कोशिश में 102वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

पहली कोशिश में अरुष को मिली सफलता– बलिया शहर के जापलिन गंज मुहल्ला निवासी अरुष सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET-2022) में अखिल भारतीय स्तर पर 61वीं रैंक हासिल की। उन्होंने पहली ही कोशिश में यह उपलब्धि हासिल किया है। बता दें अरुष ने हाई स्कूल तक की पढ़ाई होली क्रॉस स्कूल बलिया से और इंटर सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ से किया।साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और इसी साल वनस्पति विज्ञान में मास्टर्स किया है। इतना ही नहीं पिछले साल अरुष का छोटा भाई अनुज सिंह भी इंटरमीडिएट की परीक्षा मे 99% अंक के साथ डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहा है, वर्तमान में वो भी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है।

दूसरी कोशिश में अनामिका ने निकाला एक्जाम – इसके अलावा अनामिका दुबे ने दूसरी कोशिश में एक्जाम निकाला। उन्होंने 102वीं रैंक हासिल की। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन टाउन डिग्री कॉलेज बलिया से किया। और इलाहबाद यूनिवर्सिटी से zoology से M.SC की।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago