बलिया के जवान की जम्मू में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, गांव में मचा कोहराम

बलिया। जम्मू कश्मीर के अखनूर में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात बलिया के जवान की मौत हो गई। उन्हें ड्यूटी पर ही हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान की मौत की ख़बर बलिया पहुंचते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। जवान का शव आज देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है।

1988 में आर्मी जीआर ईएफ में हुए थे भर्ती- बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी नागेन्द्र नाथ सिंह 50 वर्ष पुत्र शिवानंद सिंह 1988 में आर्मी जीआरईएफ में भर्ती हुए ‘थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। गुरूवार को ड्यूटी के दौरान दिन 11 बजे दिल का दौरा पड़ा। ड्यूटी पर तैनात अन्य साथी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत की सूचना जैसे ही परिवार मे पहुंची। उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अब शव आने का इंतजार किया जा रहा है। शहीद जवान का एक पुत्र अजय कुमार सिंह और दो पुत्रियां अंजली व राधा हैं पत्नी रीता देवी का रोते रोते बुरा हाल है। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago