हृदय नारायण सिंह हत्याकांड: बलिया पुलिस के हाथ अब तक खाली, कॉल डिटेल से मिलेगा सुराग !

बलिया। बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलुही के पूर्व प्रधान और केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हृदय नारायण सिंह की हत्या की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एक ओर जहां 3 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं तो वहीं दूसरी ओर खुलासा करने का दबाव बन रहा है।

फोन खोलेगा राज! – मामले में पुलिस संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पूर्व प्रधान के मोबाइल की कॉल डिटेल का भी सहारा लिया जा रहा है। जांच के लिए कई टीमों को लगाया गया है और उन्हें टास्क भी दिए गए हैं। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी राज करन नय्यर खुद निगरानी कर रहे हैं।पुलिस पर बढ़ा दबाव– सोमवार रात हुए हत्याकांड का खुलासा करने का पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है। सांसद विधायक, पूर्व मंत्री आदि ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से बात कर जल्द खुलासे को कहा है। ऐसे में पुलिस पर दबाव भी है। यही कारण है कि पुलिस की कई टीमों को अलग-अलग टास्क देकर तहकीकात में लगाया गया है। पूरे मामले की मॉनिटरिंग पुलिस के आला अधिकारी कर रहे है।

गैरजनपद से बुलाए जवान – सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड की तह तक जाने के लिए पूर्व में सुखपुरा थाने पर तैनात रह चुके पुलिस के जवानों को भी गैरजनपद से बुलाया गया है। भलुहीं गांव में वर्ष 1992 और 2003 में हुई वारदातों को खंगालने के साथ ही पुलिस का जोर निष्पक्ष जांच कर असली दोषियों तक पहुंचाने पर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago