बलिया स्पेशल
बलिया- कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो पालियों में चलेंगे स्कूल, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बलिया: जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने समस्त स्कूल एवं कोचिंग संस्थान शैक्षणिक कार्य के लिए 19 अक्टूबर से खोलने का निर्णय हुआ है। सभी स्कूल दो पालियों में चलेंगे और अधिकतम 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा। पहली पाली में कक्षा-9 व 10 तथा दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्रों को बुलाया जाएगा।
हर पाली के बाद क्लासरूम को सेनेटाइज कराने के निर्देश है। उन्होंने समस्त प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए शैक्षणिक कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मास्क पहनने के साथ विद्यार्थियों को छह फीट की दूरी पर ही बैठाया जाए। और हां, विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही बुलाया जाए। इसका गहन निरीक्षण होगा और अगर किसी विद्यालय पर लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी। डीआईओएस ने निर्देशित किया है कि स्कूल खोले जाने से पहले उसे सेनेटाइज करा लिया जाए।
यह प्रक्रिया प्रतिदिन प्रत्येक पाली के बाद कराई जाए। विद्यालय में सेनेटाइजर, हैण्डवास, थर्मल स्कैनर व प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था रखी जाए। हैण्डवाश व सेनेटाइज के बाद ही स्कूल में प्रवेश कराया जाए। डीआईओएस ने साफ कहा है कि किसी विद्यार्थी या अध्यापक में सर्दी, खांसी, जुखाम जैसे कोई लक्षण दिखाई दे तो उन्हें वापस घर भेज दिया जाए।
मुख्य गेट पर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रहे और एक साथ सभी छात्रों की छुट्टी नहीं की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह भी कहा है कि जिन विद्यार्थियों के पास आनलाइन पठन-पाठन की सुविधा नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर विद्यालय बुलाया जाए।
दर्जन भर स्कूलों का किया निरीक्षण, देखी तैयारियां- स्कूलों को खोलने के निर्णय के बाद कोविड-19 प्रोटोकॉल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने शनिवार को दर्जन भर स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सुखपुरा इण्टर कालेज, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, गांधी इण्टर कालेज सिकंदरपुर, गंगोत्री इण्टर कालेज सिकंदरपुर,
ज्ञानकुंज स्कूल वंशीबाजार, जनता इण्टर कालेज नवानगर, जीएमएम इण्टर कालेज बेल्थरारोड का निरीक्षण किया। जहां कुछ कमियां मिली उसे दुरूस्त करा लेने का निर्देश दिया। स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य से स्पष्ट रूप से कहा कि कोविड सुरक्षा के प्रति पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


