Categories: बलिया

समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद बलिया पहुंचे सनातन पाण्डेय, उमड़ा हुजूम!

लोकसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं और सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। अलग अलग सीटों से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी जनता के बीच जा रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने के बाद सनातन पांडेय बलिया पहुंचे।

इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे। समर्थकों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान सनातन पांडेय ने जनता से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की। सनातन पांडेय ने समाजवादी पार्टी के लक्ष्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हम्मेशा क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर रहती है और जनता के हित में फैसले लेती है। ऐसे में जनता सपा का साथ देगी। उन्होंने के कहा कि बलिया में विकास के लिए सपा को वोट करें। बीजेपी भ्रम फैलाकर जनता का वोट लेती है।

गौरतलब है कि बलिया लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अलग अलग तरीकों से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आखिर क्षेत्रीय जनता किस पार्टी पर भरोसा जताएगी, ये देखने वाली बात होगी। इस दौरान बडी संख्या में समाजवादी कार्यकर्त्ता और नेता मौजूद रहें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago