Categories: बलिया

बलिया: गर्मी के बढ़ते कहर के बीच जिला अस्पताल में बढ़ाई गई सुविधाएं, 10 बेड का AC वार्ड भी बनकर तैयार

बलिया में भीषण गर्मी और हीट वेव से हालत काफी ज्यादा खराब है। गर्मी के चलते मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं। ऐसे में जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं। अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल एसी वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा ओआरएस कार्नर और पर्ची काउंटर पर टेंट की सहायता से छाया की व्यवस्था, जागरूकता के हैंडबिल का वितरण, आइस कार्नर, हेल्प डेस्क के समीप कपड़े और पानी आदि की व्यवस्था की गयी है।

इस मौके पर मौजूद जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश के क्रम में हीटवेव जिला चिकित्सालय में तमाम इंतजाम किये गये हैं। हेल्प डेस्क के पास पानी और कपड़ा रखा गया है। जिससे अगर कोई तेज बुखार से पीड़ीत मरीज आता है तो उसका तुरंत स्पंजिंग किया जा सके। एक टीम 3 फर्मासिस्ट की बनाई गयी है, जो इमरजेंसी गेट से कोल्ड रूम तक एक्टिव रहेगी। सीएमएस ने बताया कि दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कर्मचारी 24 घंटे एक्टिव हैं।

डॉ.एसके यादव ने लोगों से छायादार जगहों पर रहकर ही काम करने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि हल्के कपड़े पहनें, घर से निकलने से पूर्व पानी पीकर निकलें। धूप से आकर तुरंत पानी न पीयें। धूप से वापस लौटकर कुछ देर रेस्ट लें तब पानी पीयें। शरीर के अंदर जल की प्रचुर मात्रा रहना जरूरी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago