बलिया स्पेशल
बलिया- सपा के प्रतिनिधिमंडल ने दुर्जनपुर का किया दौरा, पीड़ित परिवार के लिए मांगी सुरक्षा
बैरिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीकांड पर विपक्ष लागातार हमलवार है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दुर्जनपुर का दौरा किया। सपा के नेशनल प्रेसिडेंट व पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव द्वारा गठित प्रतिनिधि मण्डल का नेतृव पूर्व मन्त्री दयाराम पाल कर रहे थे।
कई बड़े नेताओं के साथ प्रतिनिधि मण्डल शनिवार को दुर्जनपुर में पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री दयाराम पाल ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। यह प्रहार पाल समाज के ऊपर नही बल्कि लोकतंत्र के ऊपर किया गया हैं। भाजपा सरकार में गरीबों पर अत्याचार हो रहा है। यह घटना सुनियोजित थी।
#बैरिया @samajwadiparty के माननीय #राष्ट्रीय_अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh के निर्देशानुसार जनपद बलिया के विधानसभा #बैरिया,#दुर्जनपुर में दिन दहाड़े स्व० जयप्रकाश पाल की हुई निर्मम हत्या की जानकारी लेने एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते समाजवादी प्रतिनिधि मण्डल। pic.twitter.com/ly39m8DmlV
— Jai Prakash Anchal (@jai_anchal) October 17, 2020
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रतापगढ, जौनपुर व मिर्जापुर में खास कर पाल समाज को निशाना बनाया गया है। दुर्जनपुर गोली कांड की न्यायिक जांच होनी चाहिए। बैरिया विधायक को सलाह दिया कि उनका फर्ज बनता है कि पीड़ित का दुख बांटे और उलूल-जूलूल एकतरफा बयानबाजी न करें।
उन्होंने मृतक के परिजनों को पचास लाख का मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, पुत्री की शादी की व्यवस्था व मृतक की विधवा को पेंशन के साथ आवास दिए जाने की मांग की। मांग किया कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
श्यामलाल पाल, डा. अवध पाल, राज मंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, संग्राम सिंह यादव, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, सनातन पांडे, गोरख पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, बंशीधर यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, पुनीता सिंह सोनी, राजन कन्नौजिया, सुशील पांडे कान्ह जी, संजय नट, श्यामू ठाकुर, शैलेश सिंह, रविंद्र यादव, राज प्रताप यादव, अरविंद तिवारी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


