बलिया स्पेशल
सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा को वाक ओवर दे रहा है सपा- बसपा गठबंधन !
बलिया (सलेमपुर ) कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और समाजवादी पार्टी (एसपी) दोनों पार्टियां के बीच 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमती बनी है। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ आने का बाद सीटों को लेकर बवाल मचा हुआ है ।
ऐसे में यह भी उम्मीद की जा रही थी पूर्वांचल की सलेमपुर लोकसभा सीट पर स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाया जाएगा । लेकिन इस सीट से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को मैदान में उतारने का फैसला मायावती ने किया है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।
आरएस कुशवाहा 2016 तक पार्टी से विधान परिषद के सदस्य थे। लखीमपुर खीरी निवासी कुशवाहा अभी तक पार्टी में प्रदेश महामंत्री थे। लेकिन मई 2018 में बसपा ने उनको प्रदेश अध्यक्ष पद से नवाज़ा था ।
ऐसे में खबर बाहर आने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही । साथ ही कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी के आने पर विरोध की चेतावनी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग कुशवाहा के ख़िलाफ़ मैदान में उतर गए हैं ।
बसपा के एक स्थानीय नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बलिया ख़बर को बताया कि हालंकि पार्टी ने अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो सभी मुद्दों को छोड़ कर बाहरी बनाम स्थानीय का मुद्दा जोर पकड़ सकता है जिससे की सीधा फायदा भाजपा उठा सकती है। वहीँ एक दुसरे नेता ने बताया की अब ये बात कन्फर्म हो गई है कि सपा- बसपा गठबंधन भाजपा को इस सीट से वाक ओवर देने जा रही है ।
वहीँ लोकसभा में गठबंधन सहयोगी सपा के किसी भी नेता इस मुद्दे पर बात करने से इनकार करते हुए कहा की पार्टी का आदेश हमारे लिए सर्वप्रिय है। हाईकमान जो आदेश करेगा उसी का पालन कार्यकर्ता करेंगे । वहीँ भाजपा के स्थानीय नेताओं का दावा है की यहाँ कोई भी आ जाये बीजेपी इस सीट को बड़ी आसानी से जितने जा रही है ।
सलेमपुर लोकसभा के राजनितिक जानकारों का कहना है की इस सीट के जातीय समीकरण बहुत ही खास है यहां दलित और कुशवाहा के बाद सबसे बड़ी आबादी मुसलमानों की है। यहां दलितों में कोई बड़ा चेहरा नहीं है। ऐसे में बीएसपी की तरफ़ से बाहरी नेता को लाना अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है! खास तौर से जब यहाँ स्थानीय प्रत्याशी में टिकट लेने की होड़ मची हुई है।
इस सीट पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब अधिकारिक घोषण होगी तो क्या बसपा स्थानीय के बजाय बाहरी को उमीदवार बनाएगी ? जानकरी के लिए बता दें की सलेमपुर लोकसभा सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है, साल 2014 में यहां पर बीजेपी के रविन्द्र कुशवाहा ने भारी मतों से जीतकर ये सीट अपने नाम की थी।
सलेमपुर उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 71वें नंबर की सीट है, इस संसदीय सीट के अंतर्गत यूपी की पांच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं भटपर रानी, सिकंदरपुर, सलेमपुर, बांसडीह और बेल्थारा रोड , जिसमें से सलेमपुर और बेल्थारा रोड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


