बलिया स्पेशल
PICS- सिकन्दरपुर: स्कूल वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मोह लिया सबका मन
सिकन्दरपुर(बलिया) मंगलवार को आरएसएस गुरुकुल अकादमी कठघरा बंशीबाजार बलिया का चौथा वार्षिकोत्सव सम्पन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो योगेन्द्र सिंह कुलपति जान नायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कर कमलो द्वारा माँ सरस्वती तथा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने कहा कि वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम से बच्चों को जहां समाज में बोलने में बातचीत करने का सलीका मालूम होता है। वही उनके प्रतिभा को निखारने का मौका भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि बलिया की मिट्टी बहुत ही ऊर्जावान है यहां जन्म लेने वाले लोगों में मेधा, हिम्मत व क्षमता अपार रहती है। उन्होंने कहा कि बलिया के नौजवान आजादी की लड़ाई में भी आगे रहे।
बलिया के धरती ने जयप्रकाश नारायण , हजारी प्रसाद द्विवेदी, चितु पांडेय, मंगल पांडे, केदारनाथ सिंह जैसे महान विद्वान को जन्म दिया। जब देश आजाद हुआ था तो पूरे देश मे मात्र 20 विश्वविद्यालय ही थे।
आज पूरे देश 760 विश्वविद्यालय शिक्षा के मामले में संचालित हो रहे हैं। फिर भी उच्च शिक्षा के स्तर को और अच्छा करने की जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चो को अच्छी सिख देने की अपील किया। कर्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने महंगाई घटाओ का मंचन किया जिसको दर्शको ने बहुत सराहा।

विद्यालय के प्रबन्धक श्री जय प्रताप सिंह जी ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों एवम् अभिभावको का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय के सभी शैक्षणिक कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवम् बच्चों ने भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि, विशिस्ट अतिथि, अध्यक्ष जी, को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्रं देकर समानित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आकाश शर्मा कक्षा 7 को लैपटाप एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अद्विका उपधायय को साईकिल देकर सम्मानित किया गया।
और विद्यालय प्रबंधक द्वारा इन दोनों बच्चों की पूरी साल की फ़ीस भी माफ करने की घोषणा किया गया। वही दर्जनों समाज सेवियो सहित 1 से 5 तक कक्षा में प्रथम आये सभी छात्र को सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी, डॉ अशोक कुमार उपाध्याय, डॉ चन्द्रशेखर पांडेय, विवेक सिंह, भुवाल सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम बचन यादव, जिला पंचायत सदस्य अनन्त मिश्रा, श्री अवधेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
अध्यक्षता चन्द्रशेखर पांडेय व संचालन करुणा सिंधु तिवारी ने किया ।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027







