Uncategorized
बुलेट चलाने वालो के लिए बड़ी खबर, रॉयल एनफील्ड ने लांच की सबसे सस्ती …
अगर आप भी बुलेट गाड़ियों के शौकीन है तो आप लोगों के लिए हम लाए हैं एक बड़ी खुशखबरी । यदि आप भी बुलेट चलाना पसंद करते हैं और किसी कारण बुलेट खरीद नहीं पा रहे हैं तो आपके बुलेट चलाने के सपने को पूरा करेगी यह नई और सस्ती बुलेट रॉयल इनफील्ड 350 । दोस्तों मार्केट में एक ऐसी नई बुलेट लॉन्च हुई है जिसे खरीदना आप लोगों के लिए बहुत ही आसान होगा दोस्तों हम बात कर रहे हैं रॉयल इनफील्ड 350 के बारे में .

रॉयल इनफील्ड कंपनी ने इस बाइक को खास मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बनाया है यह बुलेट कंपनी की सबसे सस्ती ही नहीं बल्कि सबसे दमदार बाइक में से एक है। दोस्तों यदि आप भी कोई बुलेट गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और पैसों की कमी के कारण आप इसे खरीद नहीं पा रहे हैं तो यह बाइक आपके लिए सबसे बेहतरीन बुलेट साबित होगी और इसे खरीदना भी आपके बजट में भी होगा।
अगर रॉयल इनफील्ड की इस नई गाड़ी के इंजन की बात करें तो इस बुलेट में आपको 350cc का बेहद दमदार इंजन मिलेगा जो इस बाइक को 20.03 s की ताकत देता है। स्पीड की बात करें तो इसकी स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा है और इतना ही नहीं यह बाइक 37 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। अगर फायदे की बात करें तो यह गाड़ी रॉयल के साथ साथ आरामदायक भी है इसमें आपको डबल सस्पेंशन मिलने के कारण कच्ची सड़कों पर भी आपको आरामदायक अनुभव मिलेगा।
आपको बता दें कि यह बुलेट पूरी तरह के मेटल से बनी हुई है इसमें किसी भी प्रकार की प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया है जिसके कारण यह बाइक खूबसूरत के साथ साथ मजबूत भी है कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.35 लाख से शुरू होती है यह आपको महंगी रॉयल एमपी से 9000 या उससे भी अधिक सस्ते दामों में आसानी से मिल जाएगी।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर1 day agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 day agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 day agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 day agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 day agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 day agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 day agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027





