बलिया स्पेशल
चुनाव से पहले संवरेगी सड़कों की सूरत, 43 करोड़ से बलिया की 23 सड़कों पर होगा काम
बलिया। विधानसभा चुनाव आने से पहले प्रदेश सरकार का फोकस अच्छी सड़क सुविधा पर है। और यही वजह है कि हर छोटे कस्बों से लेकर बड़े शहरों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। टूटी फूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। इसी कड़ी में अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों की सूरत संवारने का काम किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ने बलिया समेत 21 जिलों में 154 नई सड़कों का निर्माण किए जाने के आदेश दिए हैं। राज्य सड़क निधि से करीब 173.83 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, 17.83 करोड़ की पहली किस्त भी जारी हुई है। इन छोटी सड़कों को तोड़कर नया बनाया जाएगा।
बता दे कि सर्वाधिक राशि की स्वीकृति प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर व कानपुर देहात के लिए हुई है। बलिया ज़िले की सड़कों का पूरी तरह से कायाकल्प किया जायेगा। जिले में 61.28 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों पर काम होगा। इसके लिए करीब 43.82 करोड़ स्वीकृत हुए हैं, जबकि 4.38 करोड़ की पहली किस्त भी आवंटित हुई है। टेंडर पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसी महीने काम शुरू करने की तैयारी चल रही।
बलिया की जिन 23 सड़कों पर काम होगा। टीएस बंधा धर्मपुरा से जटहवा बाबा पटखौली, देवडीह स्कूल मार्ग, बांसडीह सहतवार राजमार्ग पर चोकन गांव, अतरौली से हरिजन बस्ती, शाहपुर अतरौली करमौता से कुड़सर, सिहोरिया से अतरौली, चिलकहर टीकादेवरी से डोंगाबोझ, गौरा नफरेपुर से तुलसी का पुरा, कपूरी से मोहान की मठिया, चेरूइया से मोहान की मठिया, रजमलपुर से हरिजन बस्ती, शाह मोहम्मदपुर रोड से शाह महावलपुर बस्ती, पूरा पशुहारी से ससना बहादुरपुर, बिल्थरा बाजार से श्मशान घाट, सीयर चरौंवा मार्ग से कुरुमपुर, मौनिया बाबा मंदिर मार्ग, मठ धज्जु गिरी संपर्क मार्ग, दियर संपर्क मार्ग, रसूलपुर से पकड़बोझा, नवापुर से लहुराडीह, नगपुरा पुल से बनियापुर और चंद्रवार तियरा से तुर्कहा गांव समेत कुल 23 सड़कें शामिल हैं।
इसके साथ ही गोरखपुर-आजमगढ़ के 7-7 चंदौली-गाजीपुर के 5-5 और वाराणसी-जौनपुर की दो-दो सड़को पर काम होगा। इसके अलावा प्रयागराज की 66, फर्रुखाबाद में 5, बुलंदशहर की 4, फतेहपुर-प्रतापगढ़ में 3-3, कानपुर देहात में 7, आगरा-अलीगढ़-बलरामपुर-बहराइच-मैनपुरी में 2-2, अंबेडकर नगर-हमीरपुर-हरदोई में एक-एक सड़क बनेगी।
वहीं लोक निर्माण विभाग अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता का कहना है कि कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर किया गया है। इसी महीने काम शुरू करने की तैयारी है। कई प्रोजेक्ट चुनाव से पहले खत्म कर दिए जाएंगे। विभाग तेजी से काम में जुटा है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


