बेल्थरा रोड
BJP कार्यकर्ता ने पत्रकार पर बेटे की हत्या का लगाया आरोप, पत्रकार ने मीडिया पर बताया हमला !
बेल्थरा रोड डेस्क : ख़ुद को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बताने वाले रजनीश पाण्डेय ने ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश बर्नवाल पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। रजनीश का कहना है कि जयप्रकाश ने 2016 में इंश्योरेंस के पैसों की ख़ातिर अपने बेटे आलोक की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं जयप्रकाश का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता ने उनपर ये आरोप बदले की भावना से लगाए हैं, वो इस तरह मीडिया की आवाज़ को दबाना चाहते हैं।
दरअसल, 2016 में जयप्रकाश के 22 वर्षीय पुत्र आलोक की मौत हो गई थी। आलोक की मौत की वजह उस वक़्त बीमारी बताई गई थी। मौत के बाद से अबतक किसी ने भी आलोक की मौत पर सवाल नहीं खड़े किए थे। लेकिन अब अचानक बीजेपी कार्यकर्ता रजनीश पाण्डेय ने आलोक की मौत को हत्या बता दिया। उनका आरोप है कि जयप्रकाश ने आलोक के नाम पर किए गए बीमा के पौसों को क्लेम करने के लिए अपने बेटे की हत्या कर दी।
रजनीश ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक, मंडलायुक्त, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया और एलआईसी को पत्र लिखा है। रजनीश ने पत्र में मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।
वहीं पत्रकार जयप्रकाश ने बीजेपी कार्यकर्ता के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बलिया ख़बर से बात करते हुए जयप्रकाश ने कहा कि रजनीश ने उनपर ये आरोप इसलिए लगाए क्योंकि उन्होंने रजनीश द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर एक ख़बर चलाई थी। जयप्रकाश का कहना है कि वो अपने ख़िलाफ़ चलाई गई ख़बर से बौखला गए हैं, इसलिए एक पिता पर चंद पैसों के लिए अपने ही बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि रजनीश इस तरह के अनर्गल आरोप लगाकर मीडिया की आवाज़ को दबाना चाहते हैं। रजनीश अपने ख़िलाफ़ उठने वाली हर आवाज़ को फसाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अवैध अतिक्रमण के ख़िलाफ़ बोलने वाले एक अधिवक्ता को भी फसाने की कोशिश की थी।
पत्रकार ने कहा कि पांच साल बाद अचानक मौत को हत्या बताना ही उनकी मंशा पर सवाल खड़े करता है। इससे पहले किसी ने भी इस तरह की कोई बात नहीं कही। फिर अचानक ये बात कहां से आ गई? ज़ाहिर है रजनीश अपने ख़िलाफ़ ख़बर चलने से बौखला गए हैं, उन्हें लगता है कि इस तरह के अनर्गल आरोपों से वो मुझे डरा सकते हैं।
लेकिन मेरा जवाब साफ़ है, मैं इससे नहीं डरने वाला। मैं इसी तरह अवैध कार्यों के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करता रहूंगा।
बलिया ख़बर ने अवैध अतिक्रमण के आरोपों के संबंध में रजनीश से भी बात की। इसपर उन्होंने दावा किया कि उनकी दुकान टाउन एरिया द्वारा अलॉट की गई है। जिसका किराया निकाय लेती है। उन्होंने कोई अतिक्रमण नहीं किया है।
बेल्थरा रोड
Ballia- बहरोरापुर में 3 से 11 नवंबर तक भव्य धार्मिक आयोजन, कथा करेंगी डॉ. रागिनी मिश्रा
नगरा। रसड़ा तहसील के बहरोरापुर ग्राम पंचायत में 3 नवंबर से 11 नवंबर तक नव दिवसीय पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गांव के शिव मंदिर परिसर में संपन्न होगा।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन यज्ञाधीश पं. रितेश मिश्र जी महाराज करेंगे, जबकि यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल नव्यव्याकरणाचार्य होंगे। कथा वाचन डा. रागिनी मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन सायं 6 बजे से होगा।
आयोजन समिति के मीडिया समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवंबर को कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। 4 नवंबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश और 5 नवंबर को वेदी पूजन व अरणी मंथन संपन्न होगा। समापन 11 नवंबर को पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ होगा।
आयोजन को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति अध्यक्ष फूलबदन सिंह, व्यवस्थापक शरदानंद सिंह, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी व सह-कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी, विधायक उमाशंकर सिंह, सांसद सनातन पांडेय व विधायक केतकी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भक्ति के इस अनुष्ठान में सहभागी बनें।
बेल्थरा रोड
बेलथरा रोड के मोलनापुर में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि रहे उभांव SHO संजय शुक्ल
बलिया (बेल्थरारोड)। विकासखंड बेल्थरारोड क्षेत्र के मोलनापुर गांव में वार्षिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
रामलीला आयोजन समिति के संरक्षक अभिषेक सिंह सोनू के निवेदन पर SHO संजय शुक्ल जी ने मंच से भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाले प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, सत्य और धर्म का प्रतीक है, जिनसे समाज को सदैव सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन की प्रमुख घटनाओं जैसे राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, वनवास, सीता हरण, हनुमानजी की लंका यात्रा और रावण वध का जीवंत मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और देर रात तक रामलीला का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा।
कार्यक्रम के प्रबंधक यशवंत सिंह, अध्यक्ष राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, व्यास जवाहिर राजभर, तथा समिति के अन्य सदस्यों में संतोष सिंह, आदित्य सिंह, निर्भय नारायण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संतोष गुप्ता, सुभाष सिंह, ज्ञानचंद वर्मा, सुधाकर राजभर, अनुज शर्मा, गुड्डू चौरसिया, दीनानाथ वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजीव सिंह टिल्लू और राजन सिंह समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।
Uncategorized
बलिया में सनसनीखेज वारदात: सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक की गोली मारकर हत्या, शिक्षिका घायल
बलिया। जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक अपनी बाइक पर स्कूल की एक शिक्षिका को लेकर घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में प्रधानाध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
-
featured1 week agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
featured2 weeks agoतीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता
-
featured3 weeks agoCBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
-
उत्तर प्रदेश1 week agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
खेल कूद1 week agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured6 days agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां


