featured
Ballia- स्वच्छता सर्वे में रेवती और बैरिया ने किया अच्छा प्रदर्शन, देखें दूसरी नगर पंचायतों का हाल!
बलिया । स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 का परिणाम आ चुका है। भारत सरकार द्वारा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष सभी नगरीय निकायों के मध्य कराएं जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतिस्पर्धा कराई जाती है। अगर बलिया में नगर पंचायतों की बात करें तो स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए रेवती और बैरिया ने अच्छा प्रदर्शन किया है। नगर पंचायत रेवती को 25 से 50 हजार की जनसंख्या में राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) पर 199 निकायों में 32वाँ तथा राज्य स्तर पर 135 निकायों में 13वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
जबकि नगर पंचायत बैरिया को निकायों में 111वाँ एवं राज्य स्तर पर 66वाँ प्राप्त हुआ है। बैरिया नगर पंचायत 2020 के सर्वेक्षण में 421 वीं स्थान पर थी। लेकिन 2021 में इसे 117 वीं रैंक मिली है। बताते चलें कि 2019 में जब सर्वेक्षण हुआ था तब बैरिया 894 वीं रैंक पर थी। इस तरह देखा जाए तो बैरिया में तेजी से तस्वीर बदलते हुए पाई जा रही है। रैंकिंग के नतीजे बताते हैं कि नगर में पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। कूड़ा निस्तारण की प्रगति में सुधार हुआ है।
वहीं नगर पालिका परिषद रसड़ा की बात करें तो जनसंख्या वाले दो सौ शहरों में रसड़ा नगरपालिका को 2021 में 154 वां स्थान हासिल हुआ है। ये रैंकिंग रसड़ा के खस्ताहाल की कहानी बयां कर रहा थी। लेकिन इस साल की रैंकिंग की तुलना में रसड़ा ने काफी सुधार किया है। वहीं रसड़ा को 118वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
साथ ही 15 से 25 हजार की जनसंख्या में राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) पर 284 निकायों तथा राज्य स्तर पर 177 निकायों में जनपद बलिया के अन्य नगर पंचायतों क्रमश: बेल्थरा रोड को 90वाँ एवं 39वाँ, सहतवार को 109वाँ एवं 51वाँ, सिकंदरपुर को 119वाँ एवं 59वाँ, बांसडीह को 136वाँ एवं 74वाँ, मनियर को 224वाँ एवं 149वाँ तथा चितबड़ागांव को 240वाँ एवं 164वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं नगर पालिका परिषद बलिया को 1 लाख से 10 लाख तक की जनसंख्या में राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) पर 382 निकायों में 200वाँ तथा राज्य स्तर पर 56 निकायों में 33वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
वहीं इस संबंध में नगर पंचायत रेवती के अधिशासी अधिकारी मृदुल कुमार सिंह ने खुशी जाहीर करते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत रेवती द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया गया है। सिंह ने बताया कि ये सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा नियुक्त सर्वेक्षणकर्ता द्वारा निकाय में प्रवास कर साफ-सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण तथा नागरिकों से फीड बैक लिया जाता है।
featured
Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मात्मानंद जी ने ध्वजारोहण किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, समानता एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान में निहित प्रावधानों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सेना से सेवानिवृत्त महानुभूतियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने सभी को भावविभोर कर दिया। हरियाणवी नृत्य, “मां से ही माटी” थीम पर आधारित प्रस्तुति, “पधारो मारे देश”, कव्वाली, उत्तर-पूर्व भारत का प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा योग प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। गरबा और भांगड़ा नृत्य भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “वराह रूपम” नृत्य एवं कथकली प्रस्तुति रही, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के निदेशक तुषार नंद जी एवं सौम्या प्रसाद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं समानता के सिद्धांतों पर आधारित समाज के निर्माण से ही भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारीगण के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की सफलता में कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा एवं अरविंद चौबे की विशेष सहभागिता रही।
featured
UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन डॉ. विनीत जोशी को पत्र भेजकर यूजीसी विनियम, 2026 में आवश्यक स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री को भी भेजते हुए इस विषय पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई की आवश्यकता जताई है।
भानु प्रकाश सिंह ने यूजीसी विनियमों के उद्देश्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संविधान के अनुच्छेद 14, 15(1) एवं 21 तथा नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप संतुलित, स्पष्ट और न्यायसंगत व्यवस्था अनिवार्य है। उन्होंने समता समिति के गठन, उसकी संरचना और निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता, संतुलन और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
शिकायतों के निस्तारण के लिए एक समान मानक कार्य-प्रणाली (एसओपी) तय करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि केवल आरोप के आधार पर कठोर कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है। किसी भी दंडात्मक कदम से पूर्व प्रथम दृष्टया जांच आवश्यक होनी चाहिए। साथ ही झूठी या दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के दुरुपयोग को रोकने के लिए भी स्पष्ट प्रावधान किए जाने की मांग की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों में नियमों का पालन सहयोग, मार्गदर्शन और न्याय की भावना पर आधारित होना चाहिए, न कि पुलिसिंग या अत्यधिक निगरानी जैसा वातावरण बनाकर। इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा को शोध और नवाचार का मजबूत केंद्र बनाने के लिए रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण, साझा प्रयोगशालाओं की स्थापना, उद्योग-सहयोग, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पेटेंट संस्कृति को प्राथमिकता देने का भी सुझाव दिया।


