बलिया में रिटायर्ड BSF जवान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक अवकाशप्राप्त कर्मी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक अमहर दक्षिण पट्टी गांव में गुरुवार को बीएसएफ के अवकाशप्राप्‍त कर्मी 60 वर्षीय हरेंद्र सिंह ने अपने घर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और इकलौते बेटे की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago