Categories: बलिया

बलियाः माल्देपुर से कदम चौराहा तक बनने वाले फोरलेन के निर्माण का कार्य शुरू

बलिया को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने माल्देपुर से कदम चौराहा तक करीब 4 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।  कार्यदायी संस्थान ने फोरलेन के साथ ही बनने वाले नाला निर्माण को लेकर खोदाई शुरू कर दी गई है।

विभाग का कहना है कि अगले साल तक सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन बनाने व दोनों तरफ आरसीसी ढक्कनयुक्त नाला बनाने के लिए 48.95 करोड़ का बजट स्वीकृत है। सड़क का निर्माण करने की अवधि डेढ़ साल है।

पहले मार्ग का निर्माण एनएचएआइ के जिम्मे थी, लेकिन अब ग्रीन फील्ड की व्यस्तता के चलते निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई। सड़क निर्माण का कार्य अलग-अलग चरणों में होगा। पहले चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य चल रहा है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शहर से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। निर्माण के दायरे में कुछ मकान भी आ रहे हैं। उन्हें नोटिस दिया गया है। माल्देपुर की और से नाला का निर्माण शुरू हो गया है।

इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा सुविधा होगी और आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा ने बताया कि माल्देपुर से कदम चौराहा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य होगा। शहर के अंदर बहुत कम मकान इसके दायरे में आ रहे हैं। जमीन उपलब्ध हो गई है। अगले साल तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago