Categories: बलिया

बलियाः घाघरा से कटान शुरू, गांवों का निरीक्षण करने पहुंचे रामगोविंद चौधरी, दी आंदोलन की चेतावनी

बलिया में बारिश शुरू होते ही घाघरा नदी किनारे बसे गांवों में कटान शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी कटान की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रदेश सरकार ने कटान को रोकने के लिए कोई बचाव कार्य नहीं किया।

इससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेंगहा, रामपुर नंबरी और चितविसांव आदि कटान प्रभावित गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कटान स्थल से जिलाधिकारी से बातचीत की और कटानरोधी बचाव कार्य करने को कहा।

रामगोविंद चौधरी ने बताया कि पूर्व में भी कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय और जल शक्ति मंत्री को कटान रोधी कार्य कराने हेतु पत्र लिख चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी अनदेखी की वजह से गांव के किसानों की खेती योग्य भूमि नदी में बह रही है। गांवों के अस्तित्व पर भी खतरा है। इतने महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को सरकार अनदेखा कर रही है। फिर से इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा आवश्यकता पड़ी तो उनसे मिलकर इस कार्य हेतु निवेदन करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार का विकास से कोसों दूर संबंध नहीं है। यह लोग समाज में वैमनस्यता और बिखराव पैदा कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के अलावा और कुछ नहीं करते हैं। कोई भी विकास की परियोजना इनके दो कार्यकाल में जनपद में नहीं आई। लगता है‌ भाजपा सरकार के डायरी में बलिया का नाम अंकित ही नहीं है। या तो इन्हें 2024 में केंद्र विदाई का एहसास हो गया है या बलिया के स्वाभिमान को यह चिढ़ा रहे हैं, लेकिन बलिया के लोग अपना विकास का हिस्सा लेना अच्छी तरह से जानते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर कटान की समस्या को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। हम किसानों और ग्रामीणों के हक की आवाज उठाते रहेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago