Uncategorized
रवीश कुमार का जनता ने रास्ता रोका और फिर जो हुआ आप खुद ही देख लीजिए…
एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार देश के एक ऐसे पत्रकार है जिनकी लोखप्रियता करोड़ो में है रविश कुमार को देश की जनता बहुत पसंद करती है रविश कुमार को सुनने वालों की कमी नहीं है। गौरतलब है कि आज कल के बचे कूचे ईमानदार मीडिया पत्रकारों में से एक रवीश कुमार भी हैं। सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले इस पत्रकार को सोशल मीडिया से जुड़े कुछ लोग ट्रोल भी करते है इसके बावजूद रविश कुमार पूरी बेबाकी से सत्ता से सवाल पूछते है.

हाल ही में रवीश कुमार दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां से निकलते वक्त उन्हें कुछ लोगों ने सवाल पूछने के लिए घेर लिया। इस दौरान यहां पर मीडिया के भी कुछ लोग शामिल थे जो रवीश कुमार से हाल ही में हुए आ’तंकी ह’मले को लेकर सवाल जवाब करने लगे। इस पर रवीश कुमार ने लोगों को जवाब देते हुए कहा है कि पाकिस्तान से लड़ाई करने से भारत की परेशानियां हल नहीं हो सकती। इस हमले को चुनाव से न जोड़ कर देखे नहीं चुनाव में इसका किसी को फ़ायदा लेने दे.

इसके अलावा भीड़ में से एक शख्स ने रवीश कुमार से सवाल पूछा कि हाल ही में उन्होंने थर्टीन रोस्टर प्वाइंट्स बनाए थे। जिस पर सरकार काम क्यों नहीं कर रही है। रवीश कुमार ने इसका बखूबी हस्ते हुए जवाब देते हुए कहा कि यह सवाल आपको सरकार से पूछना चाहिए। मैं सरकार नहीं हूं, मैं पत्रकार हूं। मेरा काम लोगों को जागरूक करना है।

अगर लोग जागरुक हैं तो सरकार से सवाल पूछे। इसके साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस वक्त लोगों को हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाने में लगे हुए है हिंदू लोगों के मनों में मुसलमानों के खिलाफ गलत भावनाएं जगाई जा रही है वही मुसलमानो को हिन्दुओ के खिलाफ भावनाय जगाई जा रही है हिन्दू- मुस्लमान को आपस में भड़काया जा रहा है। लोग धर्म के नाम पर बढ़ते चले जा रहे हैं जिसका सीधा फायदा इन राजनीतिक दलों को हो रहा है…आगे देखिये वीडियो.
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





