बलिया
रामइकबाल सिंह के इस बयान पर मचा बवाल, हिंदू युवा वहिनी ने जलाया पूर्व MLA का पुतला
रसड़ा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के द्वारा सीएम योगी पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद अब राजनैतिक पारे में उछाल आ गया है। पूर्व विधायक के बयान का बड़े स्तर पर विरोध हो रहा है। आज हिंदू युवा वाहिनी बैरिया इकाने ने कैंप कार्यालय श्रेया पैलेस पर बैठक की और पूर्व विधायक के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
पूर्व विधायक के अभद्र बयान के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी बैरिया इकाई ने कैंप कार्यालय श्रेया पैलेस से निकलकर हॉस्पिटल मोड़ पर प्रदर्शन किया और पूर्व विधायक का पुलता दहन किया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी बेहद आक्रोशित दिखी। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित युवा वाहिनी बैरिया के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि राम इकबाल सिंह को तत्काल प्रभाव के साथ मीडिया के सामने आकर के माफी मांगना पड़ेगा अन्यथा की स्थिति में हिंदू युवा वाहिनी राम इकबाल सिंह का विरोध करती रहेगी। बैरिया प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि राम इकबाल सिंह को अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए। जिस प्रकार से अभद्र टिप्पणी का प्रयोग हमारे महाराज जी के प्रति किया गया यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राम इकबाल को सबक सिखाने का काम हिंदू युवा वाहिनी बैरिया के द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आक्रामक स्वरुप में पूर्व विधायक पर जुबानी वार किए। कार्यकर्ता नारेबाजी कर एक ही मांग कर रहे थे कि राम इकबाल सिंह तत्काल प्रभाव के साथ माफी मांगे अन्यथा हम लोग सिर्फ पुतला फूंकने और शव यात्रा निकालने तक नहीं इसके आगे भी कुछ करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री यशवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुमित पांडे, मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, संयोजक आकाश शर्मा, संदीप केसरी, संगठन मंत्री रोहित सिंह, भीम कुमार, उज्जवल श्रीवास्तव, राहुल कुमार, प्रदुमन सिंह मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने दिया था ये बयान– भाजपा के पूर्व विधायक और उत्तरप्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राम इकबाल सिंह ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गांव मुडेरा में लोगों को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी पर आपत्तिजनकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी योगी के खिलाफ बोलता हूं। ये साधु होकर दारु बेचता है और नीतीश गृहस्थ होकर बिहार में दारु बन्द किया है। अर्थ व्यवस्था कैसे चला रहा है। 15 साल हो गए 16वां चल रहा है। बिहार की सड़कें यूपी से बहुत अच्छी है, बिहार में बिजली की दशा यूपी से अच्छी है।
बलिया
शिक्षा पदम सम्मान 2025 से सम्मानित हुए हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित हिलटॉप पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल के युवा निदेशक डॉ. परवेज अंसारी को “शिक्षा पदम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके 10 वर्षों से अधिक की समर्पित सेवा और अभिनव प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. अंसारी की नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता ने स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके मार्गदर्शन में हाली पाथ कॉन्वेंट स्कूल ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. परवेज अंसारी ने कहा —
“यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुधार के लिए प्रयासरत रहूँगा।”
उनकी इस उपलब्धि से न केवल स्कूल परिवार बल्कि पूरे जनपद में गर्व की भावना व्याप्त है।
फेफना
दिखाया जज़्बा: जमुना राम मेमोरियल स्कूल के कराटे वीरों ने जीते 22 पदक, बलिया में बजाया अपना डंका
बलिया के बापू भवन में आयोजित 2nd Gyanti Devi Memorial Cup District Karate Championship 2K25 में जिले के लगभग 15 विद्यालयों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के 22 छात्रों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया।
शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल के 12 छात्रों ने स्वर्ण पदक , 6 ने रजत पदक और 4 ने कांस्य पदक हासिल किए। छात्रों की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि माता-पिता और क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अबरी के.बी. एवं प्रबंध निदेशक तुषार नंद जी ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देती हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी छात्र ऐसे आयोजनों में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
featured
बलिया की राजनीति में हलचल: भानु दुबे जल्द कर सकते हैं सपा जॉइन, अटकलों का बाजार गर्म
बलिया।
बलिया के प्रमुख सामाजिक नेता भानु दुबे जल्द ही समाजवादी पार्टी (सपा) जॉइन कर सकते हैं। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पोस्ट और गतिविधियों से इस बात के कयास तेज हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से भानु दुबे लगातार सपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उनकी इन मुलाकातों और नेताओं के काफिलों में देखे जाने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।
भानु दुबे को ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माना जाता है। सामाजिक स्तर पर उनकी लोकप्रियता भी युवाओं में काफी मजबूत है। अगर वे सपा में शामिल होते हैं तो न केवल बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बलिया सदर सीट से उनकी दावेदारी भी बेहद मजबूत मानी जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भानु दुबे के सपा में आने से बलिया की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है। और यह फैसला पूरे जिले के राजनीतिक परिदृश्य को बदल सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि भानु दुबे कब और किस मंच से सपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इसके बाद जिले की राजनीति कौन सा नया मोड़ लेती है।


