Categories: देश

UP में दसवीं सीट को लेकर रोमांचक जंग, जानें हर अपडेट

राज्यसभा की 25 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। हालांकि अगले महीने दस राज्यों से राज्यसभा की 58 सीटें खाली हो रही हैं, लेकिन 33 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। इन सीटों पर एक ही कैंडिडेट ने पर्चा भरा था। 15 मार्च को ही इन उम्मीदवारों को विजयी घोषित किया जा चुका है। आज सियासी रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपना नौंवा कैंडिडेट खड़ा कर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिये 37 विधायकों के मत की दरकार होती है।

राज्य विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा के आठ उम्मीदवारों का निर्वाचन तय है जबकि एक सीट सपा को मिलेगी। बाकी बची एक सीट को अपनी झोली में डालने के लिये सपा और बसपा का बीजेपी से संयुक्त रूप से टक्कर है। सपा ने बसपा कैंडिडेट को समर्थन देने की घोषणा की है। पर दोनों ही खेमे एक दूसरे के विधायकों का वोट तोड़ने में लगे हैं। सपा विधायक और नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की घोषणा की है। वहीं बीएसपी का एक विधायक बीजेपी के खेमे में आ गया। इससे माया-अखिलेश का खेल बिगड़ सकता है। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग के प्रबल आसार हैं।  वोटिंग 9 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 5 बजे से होगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी विधायकों से मुलाकात की, इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

– उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि गुरुवार को बीजेपी और उसके सहयोगियों की हुई बैठक में निषाद पार्टी के एमएलए विजय मिश्रा और बीएसपी विधायक अनिल शामिल थे। इससे ये साबित होता है कि ये दोनों विधायक बीजेपी को वोट करेंगे।

– राज्यसभा के वोटिंग शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश समेत देश के 6 राज्यों में 25 राज्यसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना भी शामिल है।

-समाजवादी पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी का दावा- एसपी और बीएसपी के उम्मीदवार जीतेंगे राज्यसभा का चुनाव। बीजेपी के कई विधायक विपक्ष के लिए कर सकते हैं वोट।

– रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसपी विधायक अनिल सिंह बीजेपी के नौवें कैंडिडेट के लिए वोट कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनसे खुद बात की है। पुरवा से बीएसपी के विधायक अनिल सिंह कल शाम को सीएम आवास पर हुई बीजेपी विधायकों की बैठक में मौजूद थे।

-इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस राजुल भार्गव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर याचिका पर गुरुवार सुनवाई करते हुए जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने से रोक दिया। इसके अलावा जेल में बंद सपा विधायक हरिओम यादव भी आज चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। इससे बसपा प्रत्याशी भीमराव आंबेडकर को जिताने की जुगत में लगी सपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल की गणित बिगड़ सकता है।

– बीजेपी की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवारों में वित्त मंत्री अरुण जेटली, अशोक बाजपेई, विजय पाल सिंह तोमर, सकलदीप राजभर, कांता कर्दम, अनिल जैन, हरनाथ सिंह यादव, जीवीएल नरसिम्हा राव और अनिल कुमार अग्रवाल शामिल हैं। जया बच्चन कांग्रेस की उम्मीदवार हैं, जबकि बसपा उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर हैं।

-आज केरल से जदयू के राज्यसभा सदस्य एम पी वीरेन्द्र कुमार के इस्तीफे से खाली हुयी सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। कर्नाटक में चार सीटों के लिये चुनाव मैदान में उतरे पांच उम्मीदवारों में कांग्रेस के तीन और भाजपा तथा जद एस का एक एक उम्मीदवार हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की एक सीट के लिये भाजपा और कांग्रेस ने एक एक उम्मीदवार उतारा है। वहीं तेलंगाना की तीन सीटों के लिये चार उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago