Categories: देश

राज्यसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा में सेंध! 3 विधायक BJP के संपर्क में

राज्य सभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित सभी राज्यों में वोटिंग शुरू हो गई है. यूपी में राज्य सभा की 10वीं सीट के लिए बीजेपी और सपा-बसपा के बीच खूब जोर आजमाइश हो रही है. हालांकि विधायकों के गणित की वजह से कई सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

हालांकि इसके बावजूद कुछ राज्यों में एक दो सीटों के लिए दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा. वहीं इस चुनाव में बीजेपी के कई सदस्यों के पहुंचने के बाद भी राज्यसभा में बीजेपी बहुमत से दूर ही रहेगी. वहीं कांग्रेस की शक्त‍ि में गिरावट होने की पूरी संभावना है.

16 राज्यों की कुल 58 सीटों पर शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव होने हैं. 58 सीटों में से 25 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग है. बाकी 33 सीटों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्वाचन 15 मार्च को ही हो चुका है.

शिवपाल का दावा- दोनों सीटें जीतेंगे

समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने दोनों सीटें जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि अगर क्रास वोटिंग होती है, तो बीजेपी की तरफ से भी क्रास वोटिंग हो सकती है.

उन्होंने कहा कि हमारे सभी पार्टियों के विधायकों से संबंध हैं. यह जरूर है कि 2 विधायक हमसे मिलने आए थे, लेकिन मैं समाजवादी पार्टी के विधायकों के बारे में कह सकता हूं कि कोई नहीं टूटेगा.

अखिलेश के साथ अपने संबंधों पर शिवपाल ने कहा कि हमारा परिवार पहले भी एक था. अब भी एक है. हमारे अंदर कोई टूट नहीं है. सभी परिवारों में झगड़े होते हैं. आपके यहां भी हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब पार्टी की टूट से थोड़े ही होता है.

BSP को झटका, अनिल सिंह के साथ 2 और MLA बीजेपी के संपर्क में

चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई. बसपा विधायक अनिल सिंह ने गुरुवार को बीजेपी विधायकों से मुलाकात की. अनिल सिंह के अलावा दो और बीएसपी विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. माना जा रहा है देर रात हुए खेल में बहुजन समाज पार्टी के बलिया और आजमगढ़ के विधायक भी बीजेपी से संपर्क में हैं.

मुख्यमंत्री आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में अनिल सिंह को भी देखा गया था. साफ है कि चुनावों में क्रॉस वोटिंग हो सकती है. अनिल सिंह उन्नाव के पुरवा विधानसभा से विधायक हैं. अनिल सिंह उन्नाव के पूर्वा से विधायक हैं. पहले भी बीजेपी के करीब रहे हैं. बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर बीएसपी से चुनाव लड़े और जीते.\

इन राज्यों में राज्यसभा चुनाव 

शुक्रवार को यूपी की 10, बिहार की 6, महाराष्ट्र की 6, पश्चिम बंगाल की 5, मध्य प्रदेश की 5, गुजरात की 4, कर्नाटक की 4, आंध्र प्रदेश की 3, राजस्थान की 3, ओडिशा की 3, तेलंगाना की 3, झारखंड की 2, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल, हरियाणा और केरल की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होंगे और आज ही नतीजों का ऐलान किया जाएगा. इनमें से सबसे बड़ी जंग यूपी की 10वीं सीट को लेकर है. केरल में 1 राज्यसभा सीट तब खाली हुई थी जब जदयू के सांसद एमपी वीरेंद्र कुमार ने इस्तीफा दे दिया था. उस सीट के लिए उपचुनाव भी साथ ही होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

1 week ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago