Categories: बलिया

बारिश में बलिया का हाल देखकर रह जाएंगे दंग, तालाब बनी सड़कों ने खोली ‘विकास’ की पोल

बलिया में अगर सड़कों पर नाव चलती दिखे, तो चौंकिएगा मत। क्योंकि जनपद में बारिश से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चलानी पड़ रही है। लोग लकड़ी के चह और नाव पर बैठकर एक जगह से दूसरे जगह जा रहे हैं।

रुक-रुक कर हो रही बारिश से पूरे जनपद में जलभराव की स्थिति बन रही है। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। गली-मोहल्लों में भरे पानी से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर के श्रीराम विहार कालोनी, वेयर हाउस परिसर, मंडी कालोनी, शिवविहार कालोनी में आज भी बारिश का पानी लगा हुआ है। शिवविहार कालोनीवासियों को तो नाव के सहारे ही अपने घरों तक आवागमन करना पड़ रहा है। मंडी के आगे घरों तक पहुंचने के लिए लकड़ी का चह बनाया गया है। इसी के सहारे लोग अपने घरों तक पहुंच रहे हैं।

महीनों से बलिया के कुछ इलाकों में जलभराव के हालात है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। घर का कोई भी सामान लाने के लिए बाहर निकलने को लोगों को कई बार सोचना पड़ रहा है। इकट्ठे हुए बारिश में बदबू आने लगी है। दूषित पेयजल की भी समस्या बढ़ रही है। लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। शहर के जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नाला निर्माण इतनी धीमी गति से हो रहा है कि नागरिक परेशान हैं।

कुछ दिनों पहले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सांसद और ईओ ने दावे तो बड़े किए थे लेकिन यह प्रस्ताव भी घोषणाओं तक सिमट के रह गए। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि जलनिकासी के लिए प्रबंध किए गए हैं। लेकिन बलिया में बनी परिस्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जलनिकासी अगर ठीक तरीके से होती तो इतने बुरे हालात न बनते।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

4 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago