Categories: Uncategorized

बलिया- प्रधानाध्यापक सस्पेंड, सरकारी काम में बाधा डालना बनी वजह

बलिया। काम में लापरवाही बरतने और मनमानी करने के साथ ही अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उच्च प्राथमिक स्कूल अमहर के प्रधानाध्यापक नमो नारायण सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी रसड़ा की संस्तुति के आधार पर बीएसए शिवनारायण सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन में खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर बशीधर श्रीवास्तव को जांच अधिकारी नामित करते हुए बीएसए ने निर्देशित किया है कि आरोप पत्र अनुमोदित कराकर जांच की कार्रवाई 15 दिन में पूरी कर ली जाए। वहीं, निलंबन अवधि में प्रधानाध्यापक को कम्पोजिट स्कूल चिलकहर पर संबद्ध किया है। हालांकि निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

दरअसल प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि शासन/विभाग की शीर्ष प्राथमिकता की योजना डीबीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के खातों में यूनिफार्म, जूता-मोजा, बैग की धनराशि स्थानान्तरित की जानी थी। जिसके लिए आयोजित बैठक में डीबीटी का काम प्रारम्भ न करने का कारण पूछे जाने पर अभद्रता से जबाब दिया गया, जो अध्यापक आचरण नियमावली के विपरीत होने के साथ सार्वजनिक रूप से उक्त कार्य में बाधा उत्पन्न करने की श्रेणी में आता है। साथ ही अपने मूल कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता का आचरण करना और अध्यापक आचरण के संगत प्रावधानों का उलंघन करने का भी आरोप लगा है।

और शासन की शीर्ष प्राथमिकता योजना में यह कहना कि समय मिलने पर डीबीटी का काम करूंगा, जो करना है कर दिया जाय। सभी कुछ कदाशयता की श्रेणी में है। इससे स्पष्ट है वह जनहित का काम नहीं करना चाहते, और इन्हीं सब आरोपों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई है। और प्रधानाध्यप को सस्पेंड कर दिया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago