देखिए बलिया का आईलैंड, जहां घर-घर में है जुगाड़ टेक्निक से बनी नाव

बलिया जिले में यूं तो मुसीबतों का अम्बार लगा हुआ है। लेकिन इन सब में सबसे बड़ी आफत है जल जमाव। बारिश का मौसम आते ही लोगों के नाक में दम होना शुरू हो जाता है। परेशानी ये है कि बारिश का मौसम बीत जाने के बाद भी लोगों को इस जल जमाव की समस्या का सामना करना होता है। बलिया नगरपालिका के लोग इन दिनों किसी द्वीप में रहने जैसा महसूस कर रहे हैं।

बलिया नगरपालिका के वार्ड संख्या पांच के लोग चारों ओर से बारिश के जमे हुए पानी से घिरे हुए हैं। जल जमाव इस कदर है कि लोगों का घर से निकलना भी दुभर हो गया है। इलाके के लोगों के वाहन घरों में पड़े हुए हैं। क्योंकि गाड़ी निकालना मुश्किल है। जल जमाव का स्तर बहुत ऊंचा है। जिसकी वजह से लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं।

वार्ड के लोगों ने घर से निकलने के लिए नाव की व्यवस्था कर ली है। नाव भी शासन-प्रशासन की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया है। लोगों ने खुद ही बांस का चाचर बनाकर या फिर ट्यूब के सहारे जुगाड़ू नाव बना लिया है। इन्हीं नावों पर चढ़कर लोग जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही कर रहे हैं। बच्चों के स्कूल जाने के लिए भी इन्हीं का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बता दें कि बलिया नगरपालिका के वार्ड संख्या पांच में लगभग पचास घर हैं। सभी घर जल जमाव से घिरे हुए हैं। जल जमाव की वजह से जलकुंभी भी दिखने लगे हैं। लंबे समय से जमा हुआ पानी धूप में सड़ रहा है। सड़े हुए पानी ने लोगों का सांस लेना तो मुश्किल किया ही है साथ में खतरनाक बीमारियों को आमंत्रण भी दे रहा है।

नगरपालिका के अधिकारियों का कहना है कि “ये इलाका नीचले हिस्से में है। यहीं लोगों ने घर बनवा लिया है। जमीन नीचे होने के कारण जल जमाव हो गया है। इसलिए ये समस्या आई है।” बता दें कि कुछ दिनों पहले मौसम का हाल ठीक होने पर मोटर के जरिए पानी निकाला गया था लेकिन जल जमाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था।

वार्ड के लोगों का आरोप है कि नगरपालिका लापरवाही कर रहा है। जल जमाव हुए लंबा वक्त गुजर गया। अब तक मोटर लगाकर पानी पूरी तरह साफ किया जा सकता था। देखना होगा कि अभी कितने दिनों तक लोग नाव के सहारे घर से निकलते हैं? कब तक नगरपालिका के लोगों को जल जमाव से मुक्ति मिलती है?

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago