खेल कूद
पूर्वांचल हाफ मैराथन में बलिया के अनिल ने मारी बाजी, जिले में ख़ुशी का माहोल
गोरखपुर में 21 किलोमीटर लंबी हॉफ मैराथन में बलिया के अनिल ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। जिससे जिले में ख़ुशी का माहोल है । बता दें की इस मैराथन का आयोजन शांति सेवा संस्थान की ओर से क्रांति दिवस पर किया गया था । प्रतियोगिता में बलिया के अनिल कुमार यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की, वहीं दूसरा स्थान जौनपुर के वीरेंद्र कुमार वर्मा और तीसरे पायदान पर मिर्जापुर के गणेश कुमार रहे। महिला वर्ग में कुशीनगर की डिंपल सिंह अव्वल रहीं। द्वितीय स्थान अमरोहा की रेनू और मिर्जापुर की ज्योति सिंह को मिला।
मैराथन को मुख्य अतिथि मेयर सीराराम जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 6:30 बजे यूनिवर्सिटी गेट से शुरू होकर छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, खोराबार बाईपास, जीडीए कार्यालय, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज होते हुए वापस यूनिवर्सिटी गेट पर खत्म हुई। दौड़ में हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, मुंबई, देहरादून, बनारस, मिर्जापुर, चुनार, बिहार, पुणे आदि से आए धावकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मेयर सीताराम जायसवाल ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 51 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
वही पुरुष वर्ग में सांत्वना पुरस्कार उत्तराखंड के अर्जुन प्रधान, कुशीनगर के राजकिशोर रावत, बनारस के चंदन भारद्वाज, वहीं महिला वर्ग में गोरखपुर की बबिता निषाद, गोरखपुर की पूजा वर्मा, बनारस की दामिनी सिंह को मिला।
featured
CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (तृतीय स्थान) अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे बलिया जिले का गौरव बढ़ा है।

प्रतियोगिता के दौरान टीम ने कई मजबूत विद्यालयों को कड़ी टक्कर देते हुए सेमीफाइनल तक का शानदार सफर तय किया और अंततः तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कांस्य पदक जीतकर विद्यालय पहुंची टीम का ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और तालियों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे विद्यालय की बेटियां आज शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। सीबीएसई ईस्ट जोन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को भविष्य में भी विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली है।
खेल कूद
जमुना राम स्कूहाकी प्रतियोगिता: जमुना राम स्कूल का शानदार प्रदर्शन , तीन वर्गों में बना चैंपियन
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित चार दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से तीन वर्गों में चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही स्कूल ने CBSE नेशनल हॉकी स्पर्धा के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली।
पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. धर्मात्मा नंद जी (संस्थापक, जमुना राम ग्रुप ऑफ कॉलेज) द्वारा किया गया। साथ में मौजूद रहे डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता (प्राचार्य, जमुना राम महाविद्यालय), डॉ. उदय नारायण श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, शिक्षा संकाय), डॉ. अभय श्रीवास्तव (प्राचार्य, हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय), तथा डॉ. अरुणेंद्र मिश्रा। सभी अतिथियों ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विजेता टीमों का विवरण:
अंडर-17 बालिका वर्ग: जमुना राम मेमोरियल स्कूल (विजेता)
अंडर-17 बालक वर्ग: कछवा मिशन स्कूल, मिर्जापुर (विजेता)
अंडर-14 बालक वर्ग:
विजेता: खेल गांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज
उपविजेता: आरके मिशन स्कूल, सागरपाली
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
अंडर-14 बालिका वर्ग:
विजेता: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, हजारीबाग
उपविजेता: आरके मिशन स्कूल, सागरपाली
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
अंडर-19 बालक वर्ग:
विजेता: जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव
उपविजेता: खेल गांव पब्लिक स्कूल, प्रयागराज
तृतीय स्थान: सनबीम स्कूल, अगरसंडा
अंडर-19 बालिका वर्ग:
विजेता: जमुना राम मेमोरियल स्कूल
उपविजेता: डीपीएस, पटना
तृतीय स्थान: आर्मी पब्लिक स्कूल, कानपुर
निर्णायक और तकनीकी सहयोग:
पर्यवेक्षक: मोद कुमार
टेक्निकल सहयोगी: अरविंद कुमार शर्मा
निर्णायक मंडल: मनोज कुशवाहा, परवेज अख्तर, अनुराग यादव, विकास कुमार, मंगेश गुप्ता
सम्मान और आभार:
जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विजेता टीम के कोच मोहम्मद अफ़ज़ल और सुनील यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के निदेशक तुषार नंद, सह-निदेशक सौम्या, वरिष्ठ शिक्षक अरविंद चौबे, आनंद मिश्रा सहित समस्त स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ए. बी. के. बीच ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, मैनेजरों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।
क्षेत्र में जश्न का माहौल:
मेजबान स्कूल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आसपास के क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण देखने को मिला।
खेल कूद
बलिया बना हॉकी का हॉटस्पॉट, जमुना राम स्कूल ने दिखाया दम
ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट: जमुना राम स्कूल की बालिका टीम ने रचा इतिहास, प्रयागराज और बलिया की टीमें भी विजयी
सीबीएसई द्वारा आयोजित ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के तीसरे दिन जमुना राम मेमोरियल स्कूल, बलिया के खेल प्रांगण में अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए।
बालक वर्ग के मुकाबले:
खेल गांव प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्मी स्कूल कानपुर को 2-0 से हराया।
सनबीम स्कूल, बलिया ने एकतरफा मुकाबले में डीपीएस पटना को 4-0 से पराजित किया।
बालिका वर्ग का मुकाबला:
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, बलिया की बालिका टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस पटना को 2-0 से हराकर सबको चौंका दिया।
दिन के मैचों का शुभारंभ अतिथि अम्ब्रिश तिवारी (कोषाध्यक्ष, वॉलीबॉल एसोसिएशन बलिया), अभिराम त्रिपाठी एवं मोहन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सभी मुकाबले प्रकृति की कृपा और आयोजन समिति की सजगता से सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, कोच एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।


