Uncategorized
बेरोजगारी के खिलाफ बलिया कांग्रेस ने ताली-थाली बजाकर कर किया प्रदर्शन
बलिया डेस्क : युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेरोजगारी के खिलाफ ताली-थाली बजाकर पैदल मार्च किया और ताली व थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। बलिया शहर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन देश में बढ़ती बेरोजगारी, लूट, हत्या व महंगाई के खिलाफ कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और प्रदर्शन किया।
आज जनपद बलिया समेत पुरे भारत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकारों के युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ ताली और थाली बजा कर रोजगार मांगा। उम्मीद है केंद्र और राज्य में बैठी बहरी सरकार युवाओं द्वारा मांगे जा रहे रोजगार पर विचार करेगी।pic.twitter.com/n3Oz8pKYh9
— Ballia Congress (@INCBallia) September 5, 2020
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही है। पार्टी कार्यकर्ता अब सड़क पर उतरकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाएगी। युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई भाजपा अब रोजगार छीनने पर तुली हुई है।
कांग्रेस युवाओं की आवाज सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाएगी। जो सरकार रोजगार न दे सके उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सभी ने एक सुर में कहा की छात्रों की हक की लड़ाई लड़ने में अगर जेल भी जाना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम कार्यकता मौजूद रहे।
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।









