Uncategorized
प्रियंका के आते ही कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी, प्रियंका के आते ही हुए गठबंधन…
उत्तर प्रदेश में भले अभी तक सपा और बसपा के गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है लेकिन अब कांग्रेस अन्य छोटे दलों को अपने साथ ला रही है। अब महान दल और कांग्रेस ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने प्रियंका गाँधी और सिंधिया के साथ प्रेस वार्ता करके इस गठ्बंधन का ऐलान किया। इसके अलावा कांग्रेस और प्रियंका गाँधी ने केशव देव मौर्य का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि हमारा मकसद सभी को प्रतिनिधित्व देना है।

इस दौरान प्रियंका गाँधी ने कहा है कि राहुल गाँधी सभी को साथ लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि हम उसी लाइन पर चल रहे हैं। प्रियंका गाँधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ने वाले हैं। इस दौरान महान दल के अध्यक्ष मौर्य ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा है कि इस पार्टी ने ही दलितों और पिछड़ों का ख्याल रखा है और उनके बेहतरी के लिए काम किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। आपको बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस और महान दल ने आपस में मिलकर चुनाव लड़ा था।

उन्होंने आगे कहा है कि आज देश भर में जहाँ अराजकता का माहौल पनप रहा है वही दूसरी ओर कुछ बेहतर करने की उम्मीद कांग्रेस से ही की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि अगर केद्र की सत्ता में कांग्रेस आती है तो पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को टुकड़ों में बांटकर सबको हिस्सा देगी। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में महान दल ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन तीनों सीट पर महान दल को हार का सामना करना पड़ा था। महान दल ने पिछले लोकसभा चुनाव में बदायूं, नगीना और एटा सीटों पर चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो नहीं लेकिन महान दल का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पिछड़े वर्ग के मतदाताओं पर थोड़ा बहुत असर माना जाता है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।
-
featured3 weeks agoबलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
बैरिया1 week agoआजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान
-
उत्तर प्रदेश3 weeks agoबलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
-
featured2 weeks agoजमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-
खेल कूद3 weeks agoसीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
-
featured19 minutes agoमेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम





