Uncategorized
प्रियंका गांधी के इस वीडियो का सच क्या है ? तहकीक के बाद सच्चाई आई सामने ….
देश में लोकसभा चुनाव होने वाला है। उससे पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चाल चलते हुए प्रियंका गांधी को सक्रीय राजनीति में उतार दिया है। प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा उनको पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है और वहां पर उन्हें पार्टी को फिर से जीवित करने की ज़िमेम्दारी दी गई है। प्रियंका गांधी के आने के बाद वह लगातार ख़बरों में बनी हुई है। उनके आने से दूसरी पार्टी के नेता भी उन पर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस बीच प्रियंका गांधी का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जो सीधे सीधे उनकी व्यक्तित्व पर सवाल उठा रही है। दरअसल कहा जा जाता है कि पहले के नेता और पार्टियाँ लठैत पालते थे ।

लेकिन सोशल मीडिया आने के बाद अब आईटी सेल वालों को विरोधी नेताओं को ठीक करने या डराने धमकाने के लिए इस्तमाल किया जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे लेकर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने शराब पी हुई है। दरअसल इस वीडियो में प्रियंका गांधी काफी गुस्से में नज़र आ रही हैं। इसके साथ साथ या भी दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शराब पीकर सार्वजनिक जगहों पर भी चली जाती हैं।

इस वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि सोचिये उस लड़की के साथ क्या कर रहे हैं। प्रियंका गांधी कह रही हैं कि अब आप सब चुपचाप साथ होकर चलेंगे। हमारे साथ और जिसको धक्का मारना है वह घर जाए। इस वीडियो में प्रियंका गांधी मीडिया वालों पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं। प्रियंका गांधी के इस वीडियो में उनके आँखों के नीचे काले धब्बे नज़र आ रहे हैं इसलिए वह इस वीडियो को प्रियंका गांधी को शराबी बताकर शेयर किये जा रहे हैं। आपको बता दे कि बिना इस वीडियो की पड़ताल किये लोग इसे लाखों बार देख चुके हैं और शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है । देखें वीडियो में सच्चाई :
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





