बलिया स्पेशल
बलिया जेल में खाने का संकट, कैदि’यों ने प्रशासन के खिला’फ की नारेबा’ज़ी, मचा हंगा’मा
बलिया जिला जेल में बंद कैदियों ने शनिवार की दोपहर खाने से लेकर टॉइलट तक की समस्या लेकर भोजनालय के सामने धरना दिया और जेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जेल प्रशासन के प्रयास के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो एलार्म बजाया गया। जानकारी होने के बाद पुलिस व पीएसी के जवानों के साथ अधिकारी दाखिल हुए। उन्होंने बातचीत कर बंदियों को शांत कराया। अधिकारियों का कहना है कि खराब खाना व जेल के अंदर साफ-सफाई की समस्या को लेकर कैदियों ने हंगामा किया था। फिलहाल आश्वाशन मिलने के बाद मामला शांत है।
शनिवार को जिला जेल में बवाल की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पीएसी फोर्स के साथ अंदर घुसे तो भोजनालय के सामने बंदियों का धरना-प्रदर्शन चल रहा था। सिटी मैजिस्ट्रेट बृज किशोर दूबे ने बंदियों से बात की तो उन्होंने बताया कि जेल परिसर के भीतर भोजन, पानी और शौचालय की समस्या के कारण कैदियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

इसके बाद कैदियों से बात कर अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। जेल से बाहर आने के बाद सिटी मैजिस्ट्रेट ने बताया कि जेल के भीतर अब स्थिति सामान्य हो गई है। उन्होंने कहा कि कैदियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से परेशानी है। जिला कारागार में साढ़े तीन सौ कैदियों की क्षमता है, उसकी जगह नौ सौ कैदी हैं। कैदियों की संख्या अधिक होने के कारण ही जेल में भोजन,पानी और शौचालय को लेकर कुछ परेशानियां होती हैं।
खबर की मानें तो अधिकारियों ने कैदियों से बातचीत की तो उन्होंने खराब भोजन मिलने की बात कही। बंदियों ने जेल के अंदर साफ-सफाई नहीं होने की भी शिकायत की। अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे तक चला हंगामा शांत हो सका।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


