बलिया। बैरिया के दलनछपरा में सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सभी जरूरी कागजी कारवाई तकरीबन पूरी हो चुकी है। इसको लेकर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने प्रेस वार्ता की। सांसद ने इस दौरान बताया कि रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूल खोलने लिए जो भी गाइडलाइंस दी थी उसे पूरा कर दिया गया है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति मिलते ही दलन छपरा में निर्माण कार्य शुरू होगा।
संसद ने कहा कि सेना में अधिकारी बनने का जुनून बलिया के युवाओं में हमेशा देखने को मिलता है। यहां के लोग अपने बच्चों को सैनिक स्कूल में दाखिला दिलाने के लिये काफी लम्बी तैयारी कराते हैं।
यदि उनके बच्चों का दाखिला सैनिक स्कूल में हो भी जाता है, तब भी उन्हें दूर दराज के क्षेत्र में जाना पड़ता है। जिले में सैनिक स्कूल खुल जाने पर बलिया के अलावा पूर्वाचल के अन्य जिलों को फायदा मिलेगा। फिलहाल अपने प्रदेश में गोरखपुर में सैनिक स्कूल हैं। इसके पहले घोड़ाखाल में सैनिक स्कूल था जो अब उतरांचल राज्य में है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…